Tarique Rahman: एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया है कि बांग्लादेश में अवामी लीग के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के 247 से अधिक घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हमलों, तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी का निशाना बनाया गया। आरोप है कि इन घटनाओं को सत्ताधारी BNP पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया।
हिंसा की निंदा करते हुए, 'जस्टिस मेकर्स बांग्लादेश इन फ्रांस' (JMBF) ने कहा कि 18 से 21 नवंबर, 2026 के बीच 22 जिलों के 35 इलाकों में ऐसी घटनाएं दर्ज की गईं।
सत्ता के नशे में चूर Tarique Rahman!
18 नवंबर को संसदीय सत्र के समापन पर अपने संबोधन के दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की टिप्पणियों पर गहरी चिंता जताते हुए, JMBF ने कहा कि अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों को "आतंकवादी समूह" बताना, और साथ ही जनता से उनके "दांत तोड़ने" का आह्वान करना, बेहद चिंताजनक है।
JMBF ने कहा कि उनकी जांच से पता चला है कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद अवामी लीग से जुड़े लोगों के घरों और व्यवसायों पर हमलों में तेजी आई है।
इस मानवाधिकार संगठन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे इन हमलों की सार्वजनिक रूप से निंदा करें, बदले की कार्रवाई को खारिज करें, और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को निर्देश दें कि वे उन लोगों की सुरक्षा करें जिन्हें उनकी वास्तविक या मानी जाने वाली राजनीतिक संबद्धता के कारण धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
200 घर जलाने का दावा, BNP पर लगे आरोप
बता दें कि आवामी लीग के कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना के बाद अवामी लीग से जुड़े नेताओं ने दावा किया कि पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों के करीब 200 घरों को आग के हवाले कर दिया गया। शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
बांग्लादेश स्टूडेंट्स लीग के अध्यक्ष हुसैन सद्दाम ने भी आरोप लगाया कि BNP से जुड़े लोगों ने अवामी लीग समर्थकों के घरों को निशाना बनाया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
दूसरी तरफ, स्थानीय BNP नेताओं ने हमले में पार्टी कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से इनकार किया है। उनका कहना है कि 200 घरों को निशाना बनाए जाने का दावा भी सही नहीं है।
यह भी पढ़े - रामलला के साथ मां जानकी के भी होंगे दर्शन, New Saryu-Kamla Express भारत-नेपाल संबंधों के लिए साबित होगा गेमचेंजर!