Tarique Rahman: भारत के पड़ोसी मुल्कों में लगातार हिंसा आगजनी की खबर सामने आ रही है। चाहे वह पाकिस्तान हो या फिर बांग्लादेश। लगातार ही स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच बांग्लादेश में तारिक रहमान सरकार की कुर्सी पर संकट मंडराने लगा है। दरअसल कुछ महीने पहले बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपने देश वापसी का ऐलान किया था। मालूम हो कि गंभीर आरोपों को बीच 2 साल पहले हसीना को अपना देश छोड़ना पड़ा था और वह भारत में रह रही है।
हसीना के ऐलान के बाद से ही एक बार अवामी लीग के कार्यकर्ता ने तांडव मचा रहा है। अभी तक करीब 800 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या बांग्लादेश में कुछ बड़ा होने वाला है? और क्या भारत को इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
आवामी लीग का तांडव शुरू
बता दें कि 9 महीने पहले बनी तारिक रहमान सरकार पूरी तरह से घिरती हुई नजर आ रही है। कपड़ा उद्योग के मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थक भी सड़कों पर उतर आए हैं। अब मुख्य विपक्षी दल जमात-ए-इस्लामी ने भी सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
हालात संभालने के लिए सरकार ने 7 जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 97 टुकड़ियां तैनात की हैं। पुलिस ने 880 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसके बावजूद हिंसा की घटनाएं जारी हैं। लगातार ही आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही है।
क्या गिरने वाली है तारिक रहमान सरकार?
लगातार हो रही घटनाओं के बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या एक बार फिर बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। हालांकि यह एक महज कयास है। लेकिन स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। आवामी लीग के बाद अब अन्य पार्टियां ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जानकारी के मुताबिक जमात 21 नवंबर से 31 दिसंबर तक देशभर में रैलियां और विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी का आरोप है कि सरकार देश में बढ़ती हिंसा को रोकने में नाकाम रही है।
इस तरह तारिक रहमान सरकार के सामने सिर्फ राजनीतिक विरोध ही नहीं, बल्कि मजदूरों की नाराजगी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की चुनौती भी खड़ी हो गई है।