New Saryu-Kamla Express: भारत और नेपाल के बीच अब सिर्फ रिश्तों की रेल नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति की नई कनेक्टिविटी तैयार होने जा रही है! सरयू-कमला एक्सप्रेस की प्रस्तावित योजना दोनों देशों के धार्मिक पर्यटन की तस्वीर बदल सकती है। इस ट्रेन के जरिए श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद नेपाल के जनकपुर पहुंचकर मां जानकी के दर्शन का रास्ता आसान हो जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कई मायनों में यह ट्रेन दोनों देशों के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकती है। ।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार
इस रेल सेवा का सबसे बड़ा आकर्षण धार्मिक पर्यटन होगा। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और रामलला के दर्शन के लिए बढ़ती श्रद्धालुओं की रुचि के बीच जनकपुर को भी एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में जोड़ने का अवसर मिलेगा।
इससे भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं को दोनों देशों के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगा। साथ ही रामायण सर्किट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की संभावना है।
क्यों खास है सरयू-कमला एक्सप्रेस?
सरयू-कमला एक्सप्रेस को अयोध्या और जनकपुर जैसे धार्मिक महत्व वाले क्षेत्रों को जोड़ने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाना नहीं, बल्कि दोनों देशों की साझा धार्मिक विरासत को करीब लाना भी है।
हालांकि, ट्रेन के आधिकारिक रूट, संचालन और समय-सारणी से जुड़ी विस्तृत जानकारी की पुष्टि संबंधित रेलवे और सरकारी घोषणाओं से की जानी बाकी है।
कुल मिलाकर, सरयू-कमला एक्सप्रेस की पहल सफल होती है तो यह भारत और नेपाल के रिश्तों में कनेक्टिविटी के साथ आस्था का नया अध्याय जोड़ सकती है।
क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?
अयोध्या से जनकपुर (ट्रेन संख्या 15596) - प्रत्येक सोमवार
शाम 5.50 बजे अयोध्या कैंट से प्रस्थान करेगी।
गोरखपुर: रात 10.13 बजे
नरकटियागंज: 1.50 बजे (मंगलवार)
सीतामढी: सुबह 4.42 बजे
जयनगर : सुबह 8.30 बजे
मंगलवार दोपहर 12.40 बजे (नेपाल समयानुसार) जनकपुर धाम पहुंचेंगे।
जनकपुर से अयोध्या (ट्रेन संख्या 15595) - प्रत्येक शनिवार
दोपहर 1.10 बजे (नेपाल समय) जनकपुर धाम से प्रस्थान।
गोरखपुर: सुबह 3.55 बजे (रविवार)।
रविवार सुबह 8.10 बजे।
अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
ट्रेन रास्ते में 10 स्टेशनों पर रुकेगी: अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढी, शिशो, मधुबनी और जयनगर।
यह भी पढञे - ईरान को तबाह कर देंगे Benjamin Netanyahu, बीबी के नए प्लान से कई देशों में बढ़ी बेचैनी