Benjamin Netanyahu: इजरायल में हुई चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिली है, लेकिन अभी भी नेतन्याहू पीएम के तौर पर एक्टिव है। हालांकि यह भी कंफर्म नहीं हुआ है कि वह दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं, लेकिन ईरान को लेकर उनका रूख पूरी तरह से साफ है।
बीते दिन उन्होंने आईडीएफ यानि इजरायल डिफेंस फोर्सेस के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने ईरान के हमले को लेकर अहम जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते नेतन्याहू और वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के बीच हुई एक बंद कमरे की बैठक में यह चेतावनी दी गई। इस दौरान इजरायल ईरान के खिलाफ अपने सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहा था।
आईडीएफ ने जारी की चेतावनी
सैन्य खुफिया विभाग ने चेतावनी दी है कि इजरायली हमले से लेबनान, सीरिया और गाजा सहित कई मोर्चों पर तनाव भड़क सकता है, जो नेतन्याहू और इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की इस उम्मीद के विपरीत है कि यह अभियान तीन से पांच दिनों तक सीमित रहेगा।
इसमें यह भी कहा गया है कि विपक्षी नेता अविग्डोर लिबरमैन ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि नेतन्याहू अमेरिका की भागीदारी या मंजूरी के बिना एकतरफा हमला कर सकते हैं।
लिबरमैन ने पिछले हफ्ते कहा था कि इस समय इजरायल का कोई भी हमला अनुचित और "पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित" होगा। आईडीएफ बंद कमरे में हुई बैठकों के दौरान दिए गए बयानों पर टिप्पणी करने से इनकार करता है।
नेतन्याहू या आइजनकोट कौन बनेगा प्रधानमंत्री
इस महीने की शुरुआत में, नेतन्याहू ने एक राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपनी मांग को फिर से दोहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा कर रहा है और केवल एक व्यापक गठबंधन ही इज़राइल के लिए मौजूद खतरे को खत्म कर सकता है।
पहले से रिकॉर्ड किए गए एक संबोधन में, नेतन्याहू ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी गादी आइसेनकोट से आग्रह किया—जिन्हें इज़राइल की अगली सरकार बनाने का काम सौंपा गया है—कि वे बिना किसी पूर्व शर्त के गठबंधन के लिए बातचीत शुरू करें। हालांकि ना ही नेतन्याहू और ना आइजनकोट किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
यह भी पढ़े - आवामी लीग का तांडव शुरू! Tarique Rahman सरकार पर मंडराया बड़ा संकट, भारत हुआ सतर्क