महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्र सरकार इस बिल को पास कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि अगर राहुल गांधी की सोच पुरुष प्रधान नहीं होती, तो उन्हें महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने के बजाय इसके समर्थन में आगे आना चाहिए था।
राहुल गांधी पर लगाए महिला विरोधी सोच के आरोप
कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नहीं चाहते कि महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा और राज्यसभा में पुरुषों के बराबर प्रतिनिधित्व मिले, उनके मुताबिक, कांग्रेस का रवैया महिला आरक्षण के रास्ते में रुकावट पैदा कर रहा है। वहीं बता दें कि इन दिनों कंगना अपने परिवार के साथ आगरा में ताजमहल घूमने पहुंची हैं। इस दौरान भी उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि देश एशिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जबकि राहुल गांधी का व्यवहार एक परेशान बिल्ली जैसा है, जो इधर-उधर हाथ-पैर मार रही हो।
#WATCH | Agra | Over Rahul Gandhi's stance on the Women's Reservation Bill, BJP MP Kangana Ranaut says, "If Rahul Gandhi were not anti-women, he would have allowed this bill to be introduced. Rahul Gandhi does not want the number of women in Parliament to equal the number of men."
— ANI (@ANI) November 23, 2026
कांग्रेस पर बिल रोकने का आरोप
कंगना ने कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बीजेपी को पुरुष प्रधान पार्टी कहा जाता है, तो फिर वही महिला आरक्षण विधेयक को लागू कराने की कोशिश क्यों कर रही है? उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस विधेयक का विरोध कर रही है और इसे लागू होने से रोक रही है।
ये भी पढ़ें- कहीं ठंड...कहीं जहरीली हवा का सितम! दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर; सरकार के दावों पर उठे सवाल
विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में केंद्र सरकार
गौरतलब है कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। सरकार इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि इन विधेयकों को पारित कराने के लिए सरकार को सदन में 360 वोटों की जरूरत है, जबकि उसके पास फिलहाल करीब 320 वोट हैं। यानी बहुमत का आंकड़ा पूरा करने के लिए सरकार को 40 और सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ने की संभावना है।