शिकागो, Sam Pitroda Statement :  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने PM मोदी की दिमागी नक्सल वाली टिप्पणी पर रिएक्शन दिया है। सैम पित्रोदा ने अपने बयान में कहा कि आप नक्सली या कम्युनिस्ट नहीं हैं, यह सब बकवास है। सैम पित्रोदा ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि, अगर आप गरीबों के साथ हैं, तो आप नक्सली नहीं हैं। अगर आप दलितों या अल्पसंख्यकों के साथ हैं, तो आप नक्सली या कम्युनिस्ट नहीं हैं। आप ज़्यादा मानवीय हैं। मैं इंसानियत को सबसे ऊपर रखता हूं। हम सब एक ही जगह से आए हैं।

शुद्धिकरण के मुद्दे पर भी की बात

इसके साथ ही सैम पित्रोदा ने हल्द्वानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद किए गए 'शुद्धिकरण' के मुद्दे को भी उठाया। सैम पित्रोदा ने कहा कि इस विवाद में राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर बोले कि, राहुल दृढ़ता, साहस और पक्के इरादों वाले एक मजबूत व्यक्ति के तौर पर सामने आए हैं। मेरे लिए कांग्रेस पार्टी के 'भारत के विचार' को सामने रखने में वे अहम भूमिका निभाते हैं। हमने प्रधानमंत्री कार्यालय में बेहद ज़्यादा ताकत केंद्रित करके अपनी संस्थाओं को कमजोर कर दिया है। इसलिए, न्यायपालिका, चुनाव आयोग, ED, इनकम टैक्स ऑफिस और स्थानीय पुलिस, सभी स्वतंत्र रूप से काम करने से डरते हैं क्योंकि अगर वे सरकार के खिलाफ कोई कार्रवाई करते हैं, तो उन्हें परेशान किया जाएगा। हमारे समाज में असल 'वॉचडॉग' (निगरानी रखने वाले) नहीं हैं।

आर्थिक वृद्धि को लेकर बोले पित्रोदा

भारत में पहली तिमाही पर अगर गौर किया जाए तो GDP में 7.8% की बढ़ोतरी को लेकर पित्रोदा ने कहा। आज रुपया लगभग 100 के करीब है और मेरे लिए यह एक संकेत है। दूसरी बात यह है कि ये किस तरह की ग्रोथ है? क्या यह ग्रोथ बहुत कम लोगों के लिए है या भारत के लोगों के लिए? क्या यह बराबरी वाली ग्रोथ है? क्या इसका फ़ायदा आम लोगों तक पहुंचता है, या हमने कुछ और अरबपति बना दिए हैं? मेरे लिए, यह बहुत बुनियादी बात है।

ये भी पढ़ें: 1 सितंबर से बदल गए LPG के दाम, जानिए कितना महंगा हुआ सिलेंडर?