LPG Price Hike : महीने की पहली तारीख को देश में जनता की जेब पर जरूर बड़ा झटका पड़ता है। आज यानी 1 सितंबर को महीने की शुरुआत के पहले दिन सरकार की तरफ से जनता की जेब पर भारी बोझ डाल दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों का रिव्यू कर नई कीमतें जारी कर चुकी हैं। ऐसे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में 9.50 रुपये बढ़ने के बाद वर्तमान समय में इसकी कीमत 2747.50 रुपये हो चुकी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। इस वर्ष काफी बार गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ौतरी देखी गई है।
यहां अपने शहर के मुताबिक जानिए कमर्शियल गैस सिलेंडर के कितने बड़े दाम
दिल्ली- 2747.50 रुपए
नोएडा- 2747.50 रुपए
कोलकाता- 2982 रुपए
चेन्नई- 2916.50 रुपए
मुंबई- 2,701 रुपए
पूर्व में लगातार 2 महीने घटे थे दाम
अगस्त माह में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे माह कटौती दर्ज महीने कटौती की गई थी. कटौती के बाद दिल्ली में 192 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत घटकर 2,738 रुपये हो गई थी. वहीं, मुंबई में 194 रुपये की कटौती के बाद कीमत 2,691.50 रुपये हुई, कोलकाता में 209 रुपये घटकर 2,872.50 रुपये और चेन्नई में 200 रुपये कम होकर 2,906 रुपये हो गई थी.इससे पहले 1 जुलाई 2026 को दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता हुआ था और इसकी कीमत 2,930 रुपये हो गई थी. यानी जुलाई और अगस्त में लगातार दो महीने कमर्शियल गैस के दाम घटे थे.
2026 में कब- कब बदले कमर्शियल LPG के दाम?
साल 2026 में अभी तक कमर्शियल LPG की कीमतों में काफी बार परिवर्तन भी देखे गए। इन 8 महीनों में 8 बार पैसे में बढ़ौतरी दर्ज की गई। 6 बार कीमतों में ऊतार चढ़ाव देखने को मिला था। देखिए किस महीने में कितने बढ़े दाम?
महीना कितना बढ़े या घटे दामजनवरी 111 रुपये की बढ़ोतरी फरवरी 49 रुपये की बढ़ोतरीमार्च 144 रुपये की बढ़ोतरीअप्रैल 195.50 रुपये की बढ़ोतरीमई 993 रुपये की बढ़ोतरीजून 42 रुपये की बढ़ोतरीजुलाई 183.50 रुपये हुए कमअगस्त 192 रुपये हुए कम
किस पर पड़ेगा ज्यादा असर?
कमर्शियल LPG सिलेंडर का ज्यादातर प्रयोग होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैंटीन के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर देखने को मिला है। कीमतों के बढ़ने और घटने का सीधा असर कारोबारियों पर ज्यादा देखने को मिलता है। इसका असर खाने-पीने की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा। ज्यादा दाम बढ़ने पर रेस्टोरेंट्स या होटल वाले खाने- पीने के सामानों की कीमतों में इजाफा होना संभव है। जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: BRICS 2026: कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, लोगों से की गई खास अपील