नई दिल्ली: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में उभरती प्रौद्योगिकियों और नवाचार से जुड़ी प्राथमिकताओं पर आयोजित तीन दिवसीय ESTIC 2026 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उभरती तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना है।
27 से 29 अक्टूबर तक चलेगा ESTIC 2026 सम्मेलन
इस कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसरों और तकनीकी विकास की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर PM मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 27 से 29 अक्टूबर तक निर्धारित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में उभरती प्रौद्योगिकियों, भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, नीति निर्माता, उद्योग के नेता, स्टार्टअप और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एक साथ एक मंच पर आएंगे।
कार्यक्रम में 150 डीप-टेक स्टार्टअप स्टॉल होंगे शामिल
इस कार्यक्रम के दौरान यह विचार-विमर्श कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), जैव प्रौद्योगिकी, उन्नत सामग्री, विनिर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, ऊर्जा, जलवायु और महासागर विज्ञान सहित 12 विषयगत क्षेत्रों कोे लेकर होगा इसके साथ ही ये चर्चाएँ अनुसंधान प्राथमिकताओं, राष्ट्रीय क्षमताओं और वैज्ञानिक प्रगति को व्यावहारिक अनुप्रयोगों में अनुवाद करने पर केंद्रित होंगी। इसके साथ ही इस निजी सभा में स्वदेशी वैज्ञानिक उपलब्धियों और उभरती प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने वाली एक व्यापक प्रौद्योगिकी एवं नवाचार प्रदर्शनी भी होगी। जिसमें लगभग 150 डीप-टेक स्टार्टअप स्टॉल यानी उन्नत विज्ञान व तकनीक आधारित नया व्यवसाय' शामिल होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी विकास एवं उनके संभावित अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालेंगे।
अनुसंधान-उद्योग में 300 से अधिक होंगे आमंत्रित प्रतिभागी
इसके साथ ही इस बैठक में वैज्ञानिक विकास एवं उनके वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए विषयगत वीडियो, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, वृत्तचित्र, सूचनात्मक कियोस्क, संवर्धित और आभासी वास्तविकता अनुभवों का भी उपयोग किय़ा जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत एक नई पहल, ग्लोबल कनेक्ट नेटवर्किंग इवेंट, भारत और विदेशों में शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों एवं उद्योग से 300 से अधिक आमंत्रित प्रतिभागियों को एक साथ लाएगी। इसके साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान साझेदारी, उद्योग,अकादमिक सहयोग और नवाचारों को प्रयोगशालाओं से बाजारों तक अनुवादित करने के रास्ते तलाशने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें-नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 213 लोग गिरफ्तार; 879 हिरासत में, 173 FIR दर्ज