US-Iran War: दिवाली से पहले क्या अमेरिका ईरान पर परमाणु हमला करने जा रहा है? दरअसल मशहूर पत्रकार और टीवी होस्ट टकर कार्लसन के ट्वीट ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या तीसरे विश्वयुद्ध की तैयारी शुरू हो चुकी है।

अगर इस ट्वीट में थोड़ी सी भी सच्चाई है तो पूरी दुनिया विनाश की और आगे बढ़ रही है। अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो रूस ईरान को अतिरिक्त मदद पहुंचा सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

टकर कार्लसन के ट्वीट से मचा हड़कंप

मशहूर पत्रकार और टीवी होस्ट टकर कार्लसन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दबाव में, ट्रम्प प्रशासन कुछ ही दिनों के भीतर ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है। इसका निशाना मध्य ईरान में स्थित 'पिकैक्स माउंटेन' होगा, जहाँ इजरायली खुफिया एजेंसियों का दावा है कि ईरानी सरकार ने अपना परमाणु संवर्धन (न्यूक्लियर एनरिचमेंट) कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया है।

अमेरिकी जखीरे में मौजूद कोई भी पारंपरिक हथियार 300 फीट ठोस ग्रेनाइट चट्टान को भेदकर उन सुरंगों को नष्ट नहीं कर सकता, जहाँ कथित तौर पर यह संवर्धन कार्य चल रहा है। ऐसे में एकमात्र सैन्य विकल्प परमाणु हमला ही बचता है। नेतन्याहू लगातार इसके लिए जोर दे रहे हैं। एक जानकार व्यक्ति का कहना है, "बीबी (नेतन्याहू) इस बारे में हर दिन ट्रंप को फोन करते हैं।"

क्या शुरू होने वाला है विश्वयुद्ध?

सबसे बड़ा सवाल यह कि क्या दुनिया में विश्वयुद्ध शुरू होने वाला है? अगर अमेरिका ईरान पर परमाणु हमला करता है तो ये बात पक्की है कि ईरान चुप नहीं रहेगा। माना जा रहा है कि इस युद्ध में रूस की एंट्री हो सकती है। यह तो साफ है कि कुछ देश अमेरिका का साथ देंगे, वहीं कुछ बड़े देश ईरान की मदद कर सकते है। देखा जाए तो ईरान की मदद के लिए रूस, चीन, तुर्की जैसे कई देश साथ आ सकते है।

अमेरिका की मदद के लिए यूरोप और मिडिल ईस्ट के कई देश साथ आ सकते है। पूरी खबर का सार समझे को इस ट्वीट में जरा भी सच्चाई है तो यह कहना गलत नहीं होगा क दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की तरफ तेजी से बढ़ रही है, जो भारत समेत कई देशों के लिए किसी बुरे सपनों से कम नहीं होगा।

यह भी पढ़े - मिडटर्म चुनाव में Donald Trump की हार पक्की! पुराने इतिहास ने क्यों बढ़ाई राष्ट्रपति की टेंशन?