Tucker Carlson: क्या दुनियाभर में भयंकर तबाही मचने वाली है? मशहूर पत्रकार और टीवी होस्ट टकर कार्लसन के एक ट्वीट ने कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। इसमे भारत और पाकिस्तान भी शामिल है। दरअसल कार्लसन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट किया। ट्वीट में अमेरिका-ईरान के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु हमले को लेकर आशंका जाहिर की गई है।

अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या आने-वाले समय में भारत और पाक के बीच परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है? भारत और पाकिस्तान के रिश्ते जग जाहिर है। पाकिस्तान कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुका है। चलिए आपको बताते है क्या है पूरी कहानी।

India-Pakistan के बीच शुरू होगा परमाणु जंग?

मशहूर पत्रकार टकर कार्लसन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "परमाणु हमले से तबाही बहुत तेज़ी से बढ़ेगी। पिकैक्स माउंटेन पर ज़मीनी विस्फोट से निकलने वाला रेडियोधर्मी मलबा (फॉलआउट) फारस की खाड़ी को प्रदूषित कर देगा, जिससे 10 करोड़ लोगों के लिए पानी की आपूर्ति ज़हरीली हो जाएगी।

और ये तो इस क्षेत्र पर पड़ने वाले कुछ तात्कालिक परिणाम ही हैं। बाकी दुनिया भी उतनी ही खतरे में है। अमेरिका के अलावा किसी भी देश ने कभी युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है। हालाँकि, कुछ देश ऐसा करना चाहते हैं। ईरान पर अमेरिका का परमाणु हमला एक नई मिसाल कायम करेगा।

रूस ने कम से कम दो अन्य सरकारों से पहले ही कह दिया है कि अगर अमेरिका ईरान पर परमाणु हमला करता है, तो उन्हें भी यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की छूट मिल जाएगी।

पाकिस्तान और भारत भी एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं, और उत्तर कोरिया भी सियोल के खिलाफ ऐसा कर सकता है। पहले परमाणु हमले के बाद, तीसरा विश्व युद्ध होना तय है। वह युद्ध छोटा होगा, लेकिन निर्णायक होगा"।

चंद मिनटों में तबाह हो जाएगा कंगाल मुल्क!

ऑपरेशन सिंदूर से पहले भी पाकिस्तान के कई मंत्री भारत के खिलाफ परमाणु हमले को लेकर धमकी दे चुके है। हालांकि भारत की तरफ से हमेशा से ही नो फर्स्ट यूज पॉलिसी की बात कही जाती रही है। लेकिन इंडिया की तरफ से साफ कहा गया है कि अगर पाकिस्तान भारत को नुकसान पहुंचाने की गलती करता है तो उसपर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

भारत ने कई बार यह साफ कर दिया है कि अगर परमाणु हमला होता है तो भारत भी पीछे नहीं हटेगा। बताते चले कि अब भारत अब समुद्र में भी अपनी परमाणु ताकत को बढ़ा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान की एक गलती उसे पूरी तरह से तबाह कर सकती है।

यह भी पढ़े - US-Iran War: 'ईरान पर परमाणु हमला कर..' टकर कार्लसन के ट्वीट से दुनिया में हड़कंप, महायुद्ध की आशंका!