PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने चल रहे संघर्ष और भारत-यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चल रहे संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपना नजरिया साझा किया। जिसके बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या जल्द ही रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने जा रहा है?
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर हुई सार्थक बातचीत से खुशी हुई। हमने अपने व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और भारत-यूक्रेन संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
Glad to have had a productive telephone conversation with President Zelenskyy. We reviewed our wide-ranging bilateral cooperation and agreed to further strengthen India-Ukraine ties. I thanked President Zelenskyy for sharing his perspectives on the ongoing conflict, its humanitarian aspects and various efforts to restore peace. Reiterated India’s firm commitment to contributing in every possible way towards a peaceful resolution. @ZelenskyyUA
— Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2026
मैंने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को मौजूदा संघर्ष, इसके मानवीय पहलुओं और शांति बहाल करने के विभिन्न प्रयासों पर उनके विचार साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। मैंने शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में हर संभव योगदान देने के भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया"।
अबू धाबी में होने वाली है रूस-यूक्रेन शांति वार्ता
इस बातचीत का समय भी काफी अहम है। अमेरिका की मध्यस्थता में रूस, यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अबू धाबी में त्रिपक्षीय शांति वार्ता प्रस्तावित है। इसमें सुरक्षा गारंटी, क्षेत्रीय विवाद और युद्ध समाप्त करने के संभावित रास्तों पर चर्चा हो सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत कर चुके हैं। मोदी ने लगातार यह संदेश दिया है कि युद्ध किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है और दुनिया को अंतहीन संघर्ष के बजाय शांति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
यह भी पढ़े - Pakistan: गंदा पानी बेचारे पाकिस्तानी! खराब आर्थिक स्थिति के बाद दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हुई आवाम