Pakistan: पड़ोसी मुल्क में सियासी बवाल सातवें आसमान पर है। स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। सैकड़ों की संख्या में पीटीआई समर्थक इस्लामाबाद की तरफ कूच कर रहे है। बीते दिन पाक के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई समर्थित सरकार को खत्म कर दिया और आपातकाल का ऐलान कर दिया था।
लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि पीटीआई समर्थकों ने खैबर पख्तूनख्वा में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। आगजनी, तोड़फोड़ की लगातार खबरें सामने आ रही है। जिसने पाक सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। आईए आपको बताते है ताजा अपडेट।
आग की लपटों से दहला खैबर पख्तूनख्वा
खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के Khyber Pakhtunkhwa में बढ़ते राजनीतिक तनाव और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच गवर्नर हाउस में आग लगा दी गई। यह घटना तब हुई जब संघीय सरकार ने प्रांत में आपातकाल लागू किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गवर्नर हाउस आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दिया, जबकि अन्य फुटेज में प्रांत के विभिन्न शहरों में पुलिस की गोलीबारी गई।
मालूम हो कि यह घटना ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान प्रांत में बढ़ते अशांति के दौर से गुजर रहा है। आगजनी की इस घटना ने प्रांत में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
शहबाज सरकार की कुर्सी पर मंडराया संकट
यह कहना गलत नहीं होगा कि पीटीआई समर्थकों ने पाकिस्तान सरकार के नाक में दम कर रखा है। खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल घोषित करने के बाद हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए है, लगातार आगजनी की खबरें सामने आ रही है, कई जगहों पर पुलिस की तरफ से गोलीबारी की जा रही है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है। अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या शहबाज सरकार की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है।
इसके अलावा देश में महंगाई की मार से पूरी आवाम त्रस्त हो गई है। बलूच लड़ाके लगातार पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बना रहे है। यह कहना गलत नहीं होगा कि शहबाज शरीफ और उनकी सरकार चारों तरफ से घिरती हुई नजर आ रही है। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है।