0PEC: मीडिल ईस्ट में जारी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ अमेरिका और ईरान युद्ध लगातार जारी है, दूसरी तरफ महत्वपूर्ण समुद्री जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही बाधित हो रही है। अब तेल उत्पादक देशों के समूह OPEC+ ने रविवार को हुई बैठक में नवंबर के लिए तेल उत्पादन के लक्ष्य को स्थिर रखने का फ़ैसला किया।
लगातार कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कच्चा तेल 102 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। इस फैसले से भारत समेत कई देशों की दिक्कतें बढ़ सकती है।
दुनिया भर में गहराएगा पेट्रोल-डीजल संकट
ओपेक प्लस के इस फैसले ने भारत समेत दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। अगर अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति खराब होती है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से बंद हो जाता है तो कई देशों में एनर्जी संकट तक गहरा सकता है।
पेट्रोलियम एक्सपोर्ट करने वाले देशों के संगठन (OPEC) और रूस जैसे सहयोगियों वाले ग्रुप के सात मुख्य सदस्यों ने रविवार को एक छोटी ऑनलाइन मीटिंग में नवंबर के लिए यह फ़ैसला लिया। इन मुख्य सदस्यों में सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, अल्जीरिया, कज़ाकिस्तान और ओमान शामिल हैं।
कच्चे तेल के उत्पादों में आई कमी
ईरान-अमेरिका-इज़राइल युद्ध की वजह से एक्सपोर्ट में लगातार रुकावटों के कारण, खाड़ी क्षेत्र के OPEC+ उत्पादक देश अपने उत्पादन लक्ष्यों से काफी कम उत्पादन कर रहे हैं। हाल के महीनों में एक्सपोर्ट सामान्य स्तर के 60% से 80% के बीच घट-बढ़ रहा है।
UBS के एनालिस्ट जियोवानी स्टौनोवो ने कहा, "OPEC+ समूह ने बाज़ार की उम्मीदों के मुताबिक अपनी उत्पादन सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है। उनका उत्पादन स्तर कोटे से काफी नीचे बना हुआ है।"
भारत पर क्या होगा असर?
भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इसी बीच अब ओपेक प्लस देशों के फैसलों ने कई देशों में टेंशन बढ़ा दी है। लगातार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में नायरा एनर्जी में पेट्रोल -डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।
चूंकि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार फेरबदल देखने को मिल रहा है, आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। अब सरकार का साफ कहना है कि उनके पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है।
यह भी पढ़े - दाने-दाने के लिए मोहताज हुई आवाम, महंगाई, भुखमरी से Pakistan त्रस्त, शहबाज शरीफ की खुली पोल