Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। एक तरफ चीन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अहम बैठक हो रही है, तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने रूस से जुड़े एक महत्वपूर्ण पुल पर फिर हमला कर दिया है।
इस हमले के बाद पुल पर रेल सेवाएं रोकनी पड़ीं और अधिकारियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज (Crimean Bridge) को चार दिनों के भीतर तीसरी बार निशाना बनाया है। इसकी जानकारी खुद डिफेंस ऑफ यूक्रेन ने डाली है।
हमले के बाद डिफेंस ऑफ यूक्रेन ने किया ट्वीट
डिफेंस ऑफ यूक्रेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "यह ट्रेन यहीं समाप्त होती है।" 19 नवंबर की रात को, यूक्रेन की 'नेपच्यून' मिसाइलों ने क्रीमिया पुल के रेलवे हिस्से पर हमला किया। मिसाइलें पुल के आर्च (मेहराब) और पटरियों के पास गिरीं। नुकसान कितना हुआ है, इसका आकलन अभी भी किया जा रहा है, लेकिन ट्रेनों की आवाजाही रुक गई है।
अब थोड़ा हिसाब-किताब देख लेते हैं - 19 किलोमीटर लंबी पटरी, 38,000 स्लीपर (रेलवे टाइज़) और इसके निर्माण में खर्च किए गए 228 अरब रूबल। आज सुबह, यहाँ से एक भी ट्रेन नहीं गुज़री।
रूस के लिए, यह पुल उसके युद्ध का एक 'कन्वेयर बेल्ट' (आपूर्ति मार्ग) है, जिसके ज़रिए दक्षिण में तैनात उसकी सेनाओं तक ईंधन और गोला-बारूद पहुँचाया जाता है। अब वह 'कन्वेयर बेल्ट' टूट गया है। दूसरा रास्ता ज़मीन के रास्ते फ्रंट लाइन (मोर्चे) के साथ-साथ जाता है, और वहाँ हमारे ड्रोन इस माल का इंतज़ार कर रहे हैं"।
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ता जवाबी हमला
रूस और यूक्रेन दोनों ही एक-दूसरे के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं। इस सप्ताह यूक्रेन के क्रीमिया ब्रिज पर हमलों के बीच रूस ने भी यूक्रेन की राजधानी कीव के महत्वपूर्ण पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया था।
रिपोर्टों के मुताबिक, रूस के हमलों से कीव के कुछ हिस्सों में बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। इस तरह दोनों देशों के बीच जारी हमलों का असर केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिक जीवन और परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
यह भी पढ़े - Bangladesh Violence: 'बांग्लादेश की आग में भारत का घी! पड़ोसी मुल्क में भारी बवाल का इंडिया कनेक्शन