भारत में इस समय ऑटो मार्किट में आए दिन नई बाइक, स्कूटी और छोटी से लेकर लग्जरी गाड़ियां एंट्री कर रही है। फेस्टिवल के समय में नई कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर लॉन्च कर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। ग्राहकों का भरोसा जितने के लिए कंपनियां नई इलेक्ट्रिक बाइक दुनिया के सामने लेकर आई है। जिसके डिजाइन को लेकर हर तरफ चर्चाएं चल रही हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं, कौन सी है वह कंपनी जो अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक दुनिया के सामने लाकर सभी को हैरान करने वाली है।


हम बात कर रहे हैं भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी अल्ट्रावॉयलेट की जिसमें साल 2026 में अपनी नई बाइक X-47 Venom को लॉन्च किया है। इस लॉन्चिंग के बाद यह बाइक ना केवल भारत की जमीन पर दौड़ती दिखाई देगी, बल्कि यह देशी ब्रांड अब विदेशी में भी रफ्तार भरेगा। जी हां, कंपनी ने बाइक को बिल्कुल नए 100V प्लेटफॉर्म पर खास तौर पर डिजाइन किया है। शानदार परफॉर्मेंस, लंबी ड्राइविंग रेंज और एआई वॉइस असिस्टेंस के साथ कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया है।

323 कि.मी रेंज

अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम में कंपनी की तरफ से नई SRB-11 बैटरी टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। कंपनी का दावा है, कि यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में ही 323 कि.मी की रेंज देगी। इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर 30 kW की पीक पावर, 550 Nm का विशाल व्हील टॉर्क जनरेट किया गया है। हाईवे हो या शहर की सड़कें यह बाइक सभी जगह जबरदस्त स्पीड और परफॉर्मेंस देती है।

155 किमी की टॉप स्पीड

परफॉर्मेंस की बात करें तो देसी इलेक्ट्रिक बाइक बड़ी-बड़ी पेट्रोल स्पोर्ट्स बाइक्स को कांटे की टक्कर देगी। X-47 Venom की टॉप स्पीड 155 कि.मी प्रति घंटा तय की गई है। रजो लोग बाइक में तेज स्पीड पसंद करते हैं। यह बाइक लुक के मामले में एक शानदार ऑपशन है। क्योंकि X-47 Venom महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से सड़क पर फर्राटा भरेगी। इसकी असली वजन 180 कि.ग्रा है जो हाई-स्पीड में भी बाइक को सड़क पर बेहतरीन बैलेंस देता है।

वॉइस असिस्टेंट


सेफ्टी और फीचर्स की बात की जाए तो X-47 वेनम काफी एडवांस है। एडवांस्ड सेफ्टी के लिए रडार-बेस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है। जो चालक को ब्लाइंड स्पॉट और खतरों से पहले ही सचेत कर देगा। इसमें Hello Violette नाम से स्मार्ट एआई वॉइस असिस्टेंट दिया गया है। इसके जरिए राइडर बोलने से ही फीचर्स के जरिए इसे कंट्रोल कर सकता है। हाईवे पर लंबी राइड को आरामदायक बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल दिया गया है।

विदेशी कंपनियों को मिलेगी टक्कर

अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी बाइक से साबित कर दिया है कि, भारतीय कंपनियां भी वर्ल्ड क्लास प्रीमियम प्रोडक्ट्स बनाकर विदेशी धरती पर धूम मचा सकती है। X-47 Venom यूरोपीय और अन्य बाजारों में विदेशी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों को कांटे की चक्कर देगी। भारत में बनी इस बाइक के आने पर घरेलू बाजार के साथ-साथ यूरोप के कई देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। जिससे विदेशी ऑटो ब्रांड्स के माथे पर चिंता दिखना तय है।

Ultraviolette X-47 Venom की कीमत


वेरिएंट शुरुआती कीमत

X-47 Venom 2.65 लाख

X-47 Venom+ 3.15 लाख

X-47 Venom Recon 3.75 लाख

X-47 Venom Recon+ 4 लाख

यह भी पढ़ें: उमराह जायरीन के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से मदीना की सीधी विमान सेवा शुरू, जाने शेड्यूल?