Delhi News: राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा से जुड़े हैं। इन मामलों में हत्याएं भी शामिल है। ऐसा ही एक और ताजा मामला नांगलोई से सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की ताबड़तोड़ चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। आरोपी पति हत्या के बाद फरार हो गया है। जिसे पुलिस तलाश रही है।

महिला के पति ने की हत्या

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बाहरी दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में लक्ष्मी पार्क इलाके में एक महिला की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप मृतक महिला के पति पर है। महिला के पति ने 9 से 10 बार चाकू मारा गया। मामले में पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने जब महिला की चीख पुकार सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता के परिवार से सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जांच जारी है। आरोपी पति अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के नापाक मंसूबों का भारत देगा करारा जवाब... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी