लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की ओर से 11 विधानसभा क्षेत्रों में PDA प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, हाथरस, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर, जालौन समेत कई जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं।
जारी सूची के मुताबिक, बागपत की बड़ौत विधानसभा सीट से सुरेंद्र तोमर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से अनिल कसाना और गाजियाबाद विधानसभा सीट से अभिषेक गर्ग को PDA विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
नोएडा से मुकेश शर्मा को मिली जिम्मेदारी
गौतमबुद्धनगर की नोएडा विधानसभा सीट से मुकेश शर्मा को PDA विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हाथरस विधानसभा सीट से रामनारायण काके और सादाबाद से देवेंद्र अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मथुरा जिले की छाता विधानसभा सीट से लोकमणि जादौन और मांट विधानसभा सीट से संजय लाठर को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, आगरा की बाह विधानसभा सीट से कृष्ण वर्मा निषाद को यह जिम्मेदारी मिली है।
शाहजहांपुर और जालौन में भी नियुक्तियां
शाहजहांपुर जिले की तिलहर विधानसभा सीट से रोशन लाल वर्मा को PDA विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। जबकि जालौन जिले की कालपी विधानसभा सीट से श्रीराम पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन 11 विधानसभा सीटों पर हुई नियुक्तियां
1. सुरेंद्र तोमर – बड़ौत (51), बागपत
2. अनिल कसाना – लोनी (53), गाजियाबाद
3. अभिषेक गर्ग – गाजियाबाद (56), गाजियाबाद
4. मुकेश शर्मा – नोएडा (61), गौतमबुद्धनगर
5. रामनारायण काके – हाथरस (78), हाथरस
6. देवेंद्र अग्रवाल – सादाबाद (79), हाथरस
7. लोकमणि जादौन – छाता (81), मथुरा
8. संजय लाठर – मांट (82), मथुरा
9. कृष्ण वर्मा निषाद – बाह (94), आगरा
10. रोशन लाल वर्मा – तिलहर (133), शाहजहांपुर
11. श्रीराम पाल – कालपी (220), जालौन
इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अलग-अलग जिलों में विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए इन प्रभारियों की भूमिका पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और PDA से जुड़े अभियान में महत्वपूर्ण हो सकती है।
जिसके पास होगी आधुनिक तकनीक, वही रहेगा सुरक्षित! राजनाथ सिंह ने बताया शक्तिशाली भारत का मंत्र