उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही पश्चिमी यूपी की सियासत में हलचल तेज होने लगी है। सहारनपुर जिले की गंगोह विधानसभा सीट पर भी चुनावी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच राजनीतिक मुकाबले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में सवाल है कि 2027 के चुनाव में गंगोह की जनता किन मुद्दों को प्राथमिकता देगी और राजनीतिक दलों के सामने क्या चुनौतियां होंगी?

गंगोह की सियासत में सामाजिक समीकरण

सहारनपुर जिले की सातवीं और आखिरी विधानसभा सीट गंगोह की है। जहां पिछले चुनावों में मुकाबले के कई रंग देखने को मिले हैं। गंगोह की सियासत में सामाजिक समीकरणों के साथ-साथ स्थानीय नेतृत्व की भी अहम भूमिका रही है। यहां मुस्लिम और दलित मतदाताओं की बड़ी मौजूदगी है। वहीं गुर्जर, सैनी और जाट बिरादरी भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की ताकत रखती हैं। खेती-किसानी, गन्ना किसानों की समस्याएं, ग्रामीण सड़कों की हालत और रोजगार जैसे मुद्दे भी मतदाताओं की प्राथमिकता में शामिल हैं। बीजेपी ने लगातार दो विधानसभा चुनावों में अपनी पकड़ बनाए रखी है, लेकिन 2019 के उपचुनाव में जीत का अंतर काफी कम हो गया था। ऐसे में 2027 में विपक्ष इन सामाजिक समीकरणों और स्थानीय मुद्दों को अपने पक्ष में कितना साध पाता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

गंगोह विधानसभा का राजनीतिक समीकरण

गंगोह में 2007 के विधानसभा चुनाव में पुराने परिसीमन के तहत बीएसपी उम्मीदवार इकबाल ने बीजेपी के राम अवतार सिंह को 30,011 वोटों से हराया था। 2008 के परिसीमन के बाद सीट की सीमाओं में बदलाव हुआ। 2012 में कांग्रेस के प्रदीप चौधरी ने समाजवादी पार्टी के रुद्र सैन को 4,023 वोटों से शिकस्त दी। 2017 में बीजेपी के प्रदीप चौधरी ने कांग्रेस के नौमान मसूद को 38,028 वोटों से हराया। 2019 के उपचुनाव में बीजेपी के कीरत सिंह ने कांग्रेस के नौमान मसूद को 5,419 वोटों से पराजित किया। वहीं 2022 में बीजेपी के कीरत सिंह ने समाजवादी पार्टी के इंद्र सैन को 23,449 वोटों से हराया। गंगोह के अनुमानित जातीय समीकरणों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 1 लाख 15 हजार, दलित मतदाताओं की करीब 50 हजार, गुर्जर मतदाताओं की करीब 40 हजार, सैनी मतदाताओं की करीब 25 हजार और जाट मतदाताओं की करीब 15 हजार मानी जाती है। खेती-किसानी, गन्ना भुगतान, ग्रामीण सड़कों की स्थिति और रोजगार यहां के प्रमुख स्थानीय मुद्दे हैं।

गंगोह विधानसभा चुनाव के नतीजे


वर्ष 2007 का चुनावी परिणाम 

 विजेता- इकबाल (बीएसपी)

पराजित- राम अवतार सिंह (बीजेपी)

जीत का अंतर 30,011 वोट

(पुराने परिसीमन के तहत)

 वर्ष 2012 का चुनावी परिणाम – सब हेडर

 प्रदीप चौधरी (कांग्रेस)

पराजित-  रुद्र सैन (एसपी)

जीत का अंतर 4,023 वोट
 
वर्ष 2017 का चुनावी परिणाम 

प्रदीप चौधरी (बीजेपी),

पराजित- नौमान मसूद (कांग्रेस)

जीत का अंतर 38,028 वोट

2019 के उपचुनाव का परिणाम (सब हेडर)
 
विजेता- कीरत सिंह (बीजेपी)

पराजित- नौमान मसूद (कांग्रेस)

जीत का अंतर 5,419 वोट

वर्ष 2022 का चुनावी परिणाम

विजेता- कीरत सिंह (बीजेपी)

पराजित- इंद्र सैन (एसपी)

जीत का अंतर 23,449 वोट

जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दे

 मुस्लिम मतदाता: करीब 1.15 लाख

दलित मतदाता: करीब 50 हजार

गुर्जर मतदाता: करीब 40 हजार

सैनी मतदाता: करीब 25 हजार

जाट मतदाता: करीब 15 हजार

गन्ना भुगतान और खेती-किसानी

ग्रामीण सड़कों की स्थिति और रोजगार

दरअसल, 2027 की लड़ाई में पुराने नतीजे ही सब कुछ तय नहीं करेंगे। जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे, उम्मीदवार और गठबंधन की रणनीति, सबकी परीक्षा होगी। अब देखना होगा कि गंगोह की जनता इस बार किसके सिर जीत का सेहरा बांधती है।

ये भी पढ़े- UP Vidhansabha Chunav 2027: क्या रामपुर मनिहारान में बदलेगा सियासी समीकरण? किसका होगी सत्ता?