Uttar Pradesh: जमीन में गड़ा खजाना आखिर किसी के भी हाथ लग जाए तो वह खुश ही होगा, क्यों सही कहा ना लेकिन जरा रूकिए कहानी में थोड़ा सा ट्विस्ट है। यहां गड़ा खजाना किसी आम नागरिक को नहीं बल्कि प्रयागराज पुलिस को मिला है। जी हां सही सुना, पुलिस ने एक घर में छापेमारी के दौरान लाखों करोड़ों के नोट बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह कार्रवाई चोरी और नकबजनी के मामले का खुलासा करने समय चलाए गए अभियान के तहत की गई है। बरामद किए गए नोटो की गिनती अभी की जा रही है। लेकिन पुलिक का कहना है कि इनकी मात्रा लाखों करोड़ों में होगी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गंगानगर जोन के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरईपुर रामनगर स्थित एक घर में चोरी के पैसे जमीन के अंदर दबाए गए हैं। सूचना मिलते ही एसीपी सोरांव और एसीपी फूलपुर के नेतृत्व में नवाबगंज और सोरांव पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की कार्रवाई की।
पुलिस कमिश्नर और अपर पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में डीसीपी गंगानगर और एडीसीपी गंगानगर की निगरानी में यह अभियान चलाया। मकान के अंदर पुलिस ने जमीन की खुदाई की। जिसके बाद पुलिस को नोटों से भरे 3 ड्रम बरामद हुए। नोटों से भरे ड्रम को देखते ही पुलिस के होश उड़ गए।
डीसीपी ने दी जानकारी
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान घर से खुदाई में 3 प्लास्टिक ड्रम बरामद हुए। जब पुलिस ने ड्रमों को बाहर निकालकर खोला तो उसमें नोटों की बंडल भरे थे। बरामदगी देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। पुलिस ने बरामद नकदी और ड्रमों को कब्जे में लेकर सील कर दिया।
गंगानगर डीसीपी सोनम कुमार का कहना है कि नकदी की फिलहाल गिनती चल रही है। पूरी प्रक्रिया के बाद ही कुल धनराशि की जानकारी दी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है और मामले में संबंधित व्यक्ति से पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें: 6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, आखिर कैसे बना 50 लाख की फॉर्च्यूनर का मालिक?