patna: बिहार में MLC की पटना स्नातक सीट पर जीत हासिल करने के बाद JDU नेता नीरज कुमार के तेवर सख्त हो चले हैं। चुनाव के समय मौर्चा खोलने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह और पार्ची के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पर तंज कसते हुए नीरज कुमार ने राजनीतिक माहौल गरम कर दिया है। उन्होंने अनंत सिंह के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि अब धनबल और बाहुबल की राजनीति नहीं चलेगी। अनंत सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वे उनकी जमानत जब्त कराने की बात कर रहे थे, अब अपनी तबीयत देख लें।
ललन सिंह से मुलाकात को लेकर क्या बोले नीरज कुमार
साथ ही ललन सिंह से मिलने या उनकी बधाई लेने के सवाल पर भी असहमति जताई। राजनीतिक कर्ज पर टिप्पणी करते हुए नीरज कुमार ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान आई कठिनाइयों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे राजनीति का हर कर्ज सूद समेत वापस करेंगे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नैतिक बल और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।
धनबल और बाहुबल की राजनीति अब नहीं चलेगी
MLC चुनाव जीतने के बाद JDU MLC नीरज कुमार ने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह और ललन सिंह पर तीखे शब्दों से हमला किया है। उन्होंने अनंत सिंह के लिए कहा कि, धनबल और बाहुबल की राजनीति अब नहीं चलेगी।
हमारी जमानत जब्त करा रहे थे अब अपना तबीयत ठीक है की नहीं? इसी बीच नीरज कुमार से ललन सिंह से मुलाकात की बात को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, सवाल ही नहीं है। मेरा क्या गुनाह है? मुझे चुनाव प्रक्रिया में इतनी परेशानी क्यों झेलनी पड़ी? मैं राजनीति के कर्ज को सूद के साथ वापस करूंगा।
पार्टी और NDA मजबूती से खड़ी रही
नीरज कुमार ने आज मैंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है। उनका स्नेह मिला है। चुनाव में जिस सक्रियता से उन्होंने भूमिका तय की वो काबिले तारीफ था। कार्यकर्ताओं के बल पर हमने ये चुनावी यात्रा पूरी की। मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं कि इस धर्मयुद्ध की लड़ाई में जहां अधर्म और धर्म के बीच लड़ाई हो रही थी वहां पार्टी और NDA मजबूती से खड़ी रही। नीरज कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह का आभार जताया।
यह भी पढ़ें: नोटों का खजाना देख दंग रह गई प्रयागराज पुलिस! जमीन से निकली लाखों-करोड़ों की रकम