US-Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध का फाइनल चैप्टर शुरू हो चुका है। दरअसल ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने लोगों को बड़ा संदेश दिया है। साथ ही उच्च अधिकारियों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध होने जा रहा है। इससे पहले रूस और ईरान के राष्ट्रपति, व्लादिमीर पुतिन और मसूद पेज़ेशकियान, इस समय मॉस्को में मुलाकात कर रहे हैं। जिससे स्थिति और गंभीर हो चुकी है। अब सवाल यह क्या US-Iran War भयानक रूप ले सकता है।
सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बयान से हलचल
ईरान के सर्वोच नेता अयातुल्ला सैयद मुजतबा खमेनेई ने क्षेत्र में मौजूदा 'न युद्ध, न शांति' वाली स्थिति को खत्म करने का आह्वान किया है। इस निर्देश को एक महत्वपूर्ण दिशा बताते हुए, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने देश के मंत्रिमंडल से कहा कि सरकार सर्वोच्च नेता के इस आदेश को पूरी गंभीरता और अपनी पूरी क्षमता के साथ लागू करने की दिशा में काम करेगी।
IRNA की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को ईरानी मंत्रिमंडल ने देश के मौजूदा हालात और उनके प्रबंधन, राष्ट्रीय लचीलेपन को बढ़ावा देने, तथा दुश्मन के खतरों से निपटने पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपति पेजेशकियन ने किसी भी नई स्थिति का सामना करने के लिए लगातार तैयारी बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या महायुद्ध की तैयारी शुरू हो चुकी है।
US-Iran War में आया नया मोड़
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को तबाह करने की धमकी दे रहे है। दूसरी तरफ इजरायल ने भी मोर्चा खोल दिया है। हालांकि चुनाव नतीजों में भले ही नेतन्याहू को बढ़त मिली है, लेकिन उनकी सरकार को लेकर अभी भी खतरा मंडराने लगा है।
दूसरी तरफ ईरान के सुप्रीम लीडर के आदेश ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है, जो अपने आप में एक चिंता का विषय है।
ईरान के राष्ट्रपति से मिले पुतिन
हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच कई मु्द्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले पुतिन ने साफ कर दिया था कि ईरान को रूस हर तरह की मदद करेगा, चाहे वह किसी भी प्रकार का हो। अब एक बार फिर इस मुलाकात ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। माना यह भी जा रहा है कि अगर इस बार युद्ध शुरू होता है तो कई देशों में आर्थिक संकट गहरा सकता है।
यह भी पढ़े - US-Iran War: नेतन्याहू के जीतते ही ईरान पर शुरू होगा भीषण हमला! कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, जानें सबकुछ