नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर, 2026 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) और I.N.D.I.A गठबंधन द्वारा 'लोकतंत्र और संविधान को बचाने' एवं 'वोट चोरी को रोकने' को लेकर मार्च निकाला जा रहा है। जिसे लेकर विपक्ष एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने लोगों से 'चलो दिल्ली' का आह्वान किया है।

राहुल गांधी ने आवाम से दिल्ली चलने की अपील की

दरअसल,  इस रैली का मुख्य उद्देश्य 'वोट चोरी' के खिलाफ आवाज उठाना, चुनावी प्रक्रियाओं की शुचिता की रक्षा करना और लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान को बचाना है।  'चलो दिल्ली' रामलीला मार्च विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन द्वारा आयोजित एक प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक विरोध प्रदर्शन है। जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आवाम से दिल्ली चलने की अपील की है। 

यह राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च

इस संदर्भ में उन्होंने सोशल मीडिया X पर कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं  है, यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। उन्होंने कहा कि सब लोग जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार से तंग हैं। सब लोग जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, आप सब आइए। क्योंकि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं - यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है

लाठियों की चिंता मत करो, BJP में कोई भी हरकत करने की हिम्मत नहीं

राहुल गांधी ने इस मार्च को लेकर कहा कि् पुलिस की चिंता मत करो, लाठियों की चिंता मत करो, BJP में उनकी कोई भी हरकत करने की हिम्मत नहीं होगी। हमारे साथ मार्च करो, हम संविधान की रक्षा के लिए, भारतीय राष्ट्र की रक्षा के लिए साथ चलेंगे। घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं सभी स्टूडेंट ग्रुप्स से गुज़ारिश करता हूँ, चाहे आप किसी भी पॉलिटिकल सोच के हों , अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, अगर आपको लगता है कि आप पर हमला हो रहा है, आपकी बात, आपके विचार, आपके सोचने के तरीके पर हमला हो रहा है, तो आइए और हमारे साथ जुड़िए।यह इस देश की आत्मा के लिए एक शानदार मार्च है।