नई दिल्ली: I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ सार्वजनिक अभियान चलाने की योजना पर चर्चा की। बैठक का उद्देश्य चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाने और विपक्ष की आगे की रणनीति तय करने पर केंद्रित बताया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए गठबंधन के नेता अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से सामने रखने की तैयारी कर रहे हैं।

CEC के खिलाफ एकजुट होंगे I.N.D.I.A गठबंधन के नेता

इस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर एक मीटिंग हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, मीरा कुमार, जयराम रमेश, पवन खेड़ा और गौरव गोगोई के साथ-साथ महुआ मांझी, जॉन ब्रिटास, डेरेक ओ'ब्रायन, RJD नेता अभय सिन्हा एवं समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र मलिक वगैरह शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संसद की कार्यवाही की तरह प्लान किया जा रहा है, जिसमें पूरी प्रक्रिया संसद सत्र की तरह होगी।

कार्यक्रम में करीब 40 स्पीकर के शामिल होने की उम्मीद

इस कार्यक्रम में संसद के सदस्य ट्रेजरी बेंच और विपक्ष दोनों तरफ से बोलेंगे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में करीब 40 स्पीकर के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस MP अखिलेश प्रसाद सिंह और दीपेंद्र सिंह हुड्डा, TMC MP महुआ मोइत्रा एवं कल्याण बनर्जी के साथ सत्ता पक्ष से बोलने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा LoP मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधित करने की उम्मीद है। जबकि पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार सेशन की अध्यक्षता करेंगी। 

I.N.D.I.A ब्लॉक शुक्रवार 30,अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे करेंगे बैठक

मीडिया ने जब पूछा कि इस कार्यक्रम के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जगह कौन लेगा, तो कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था, "कोई भी PM मोदी नहीं बनना चाहता," और कहा कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर कहा कि INDIA ब्लॉक शुक्रवार 30,अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे नई दिल्ली स्थित 10, राजाजी मार्ग  में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सरकारी घर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक पब्लिक इंपीचमेंट-स्टाइल प्रोग्राम करेगा।