Rajasthan Nikay Chunav Result : राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना आज यानी 14 सितंबर 2026 में 8 बजे शुरु हो रही है। जिसके बाद आज शहरों की सियासत में बड़ा फैसला होने वाला है। 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्ड की मतगणना में आज 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। सुबह मतगणना केंद्रों पर राजनीतिक दलों के एजेंट और उम्मीदवार पहुंच चुके हैं।शुरुआती रुझान आने के बाद ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि उम्मीदवारों ने जनता का कितना दिल जीता। बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले पर सभी की नजर टीकी है। इन निकाय चुनाव को साल 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल मुकाबला भी माना जा रहा है।
2 चरणों में हुए थे चुनाव
दो चरणों में राजस्थान में नगर निकाय चुनाव कराए गए थे। पहले चरण में 9 सितंबर को 162 शहरी निकायों में वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 निकायों में मतदान हुआ। पहले फेज में 76.41 फीसदी वोट पड़े थे। दूसरे फेज में मतदान प्रतिशत 71.69 फीसदी रहा। दोनों चरणों को मिलाकर राजस्थान में कुल 74.05 प्रतिशत हुआ था। इन्हीं वोटिंग का फैसला आज मतगणना के बाद आएगा। सुबह शुरुआती रुझान के बाद दोपहर तक ज्यादातर सीटों की स्थिति साफ हो सकती है।
राजनीतिक समीकरणों की बदलेगी तस्वीर
पहले चरण में 162 शहरी निकायों में 131 नगर पालिका, 27 नगर परिषद और 4 नगर निगम शामिल थे। वहीं दूसरे चरण में 121 नगर पालिका, 20? नगर परिषद और 6 नगर निगम के लिए मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम आने के साथ ही जयपुर से लेकर जोधपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर तक कई शहरों में राजनीतिक समीकरणों की तस्वीर बदल सकती है।
यह भी पढ़ें: 14 सितंबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका आज का दिन