हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को 'I.N.D.I.A' गठबंधन में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को उनके साथ गठबंधन करने से एलर्जी है। ओवैसी ने यह टिप्पणी हैदराबाद, तेलंगाना में मीडिया से बातचीत के दौरान की।
I.N.D.I.A गठबंधन में कई ऐसी पार्टियां भी शामिल नहीं
दरअसल, ओवैसी से सवाल किया गया था कि क्या उनकी पार्टी AIMIM कभी I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा बनेगी। इस पर उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन एक अलग राजनीतिक संगठन है और उसमें कई ऐसी पार्टियां भी शामिल नहीं हैं, जिनकी भूमिका को लेकर सवाल उठाए जाने चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री क्यों शामिल नहीं हुए और DMK वहां क्यों मौजूद नहीं थी? ओवैसी ने कहा कि सवाल सिर्फ उनसे ही क्यों किया जा रहा है?
इन लोगों को मेरे साथ गठबंधन करने से एलर्जिक हैं
ओवैसी ने आगे कहा कि, "ये लोगों को मेरे साथ गठबंधन करने से एलर्जिक हैं, लेकिन चाहते हैं कि मैं सड़कों पर उतरकर उनके साथ प्रदर्शन करूं।" यह करते हुए उन्होंने विपक्ष के ' I.N.D.I.A ' गठबंधन में शामिल होने के सुझावों को भी खारिज कर दिया। इस दौरान ओवैसी ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनवरी-फरवरी-मार्च से ही इस प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि AIMIM ने इस मुद्दे पर पहले से ही अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी और संसद में भी उनकी पार्टी ने संबंधित विधेयक के खिलाफ मतदान किया था।
AIMIM शुरू से ही SIR का विरोध किया: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने शुरू से ही मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) का विरोध किया है। उन्होंने चुनाव आयुक्तों को मिलने वाली कानूनी छूट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पहले ही इस विषय पर चिंता जताई थी, लेकिन उस समय अन्य राजनीतिक दलों ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। ओवैसी के इस बयान से I.N.D.I.A गठबंधन और AIMIM के बीच संभावित राजनीतिक तालमेल को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें-SC के आदेश के बाद भी ECI का Form-6 भरने का निर्देश, कोर्ट में तत्काल दी गई चुनौती