5 November 2026 News: आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की राजनीति और ईरान की प्रतिक्रिया चर्चा में है। भारत में अग्निवीर योजना, राहुल गांधी की पंजाब रैली और अमित शाह का अंबाला दौरा सुर्खियों में हैं। खेल जगत में भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मुकाबला खास आकर्षण है, जबकि बॉलीवुड में रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज सबसे बड़ी मनोरंजन खबर बनी हुई है। चलिए आपको बताते है 5 नवंबर की बड़ी खबरें।

विदेश की बड़ी खबरें

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका - अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुरुआती चुनावी नतीजों और रिपोर्टों के मुताबिक, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा दोनों में नियंत्रण हासिल किया है।

ईरान ने ट्रंप की हार पर कसा तंज - अमेरिका के चुनावी नतीजों पर ईरान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने चुनाव परिणामों को अमेरिकी जनता की युद्ध विरोधी सोच से जोड़कर पेश किया।

राजनीति की बड़ी खबरें

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का आयोजन - अयोध्या में इस साल का 10वां दीपोत्सव 5 से 8 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा के करनाल पहुंच रहे हैं, जहां वे 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम और विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

5 नवंबर को गाजियाबाद आएंगे सीएम योगी - गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 5 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में बीजेपी की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी।

खेल की खबरें

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट - गुरुवार को बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। वेस्टइंडीज की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी।

SAFF Championship में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें - क्रिकेट के बाद अब फुटबॉल के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। SAFF Championship 2026 में दोनों टीमें 5 नवंबर को ढाका में आमने-सामने होंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे निर्धारित है।

बॉलीवुड की बड़ी खबरें

5 नवंबर को रिलीज होगी रामायण - बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण पार्ट 1' आज यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल और रवि दुबे भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Tiger Shroff फायरिंग केस के बाद बॉलीवुड में सुरक्षा की चिंता, PM मोदी से हस्तक्षेप की मांग - बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े कथित फायरिंग मामले के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।

राज्य की बड़ी खबरें

दिल्ली की बड़ी खबर - दिल्ली की हवा फिर जहरीली! AQI 300 के पार, प्रदूषण से राहत की उम्मीद कम।

उज्ज्वल भारत अभियान को विस्तार! स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 मार्च 2028 तक बढ़ा।

बच्चों के खिलाफ अपराध पर सरकार सख्त! 850 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।

कल का मौसम 

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसका असर दक्षिण और मध्य भारत में बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर भारत (दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान) में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़े - आज सुबह की बड़ी खबरें: 4 नवंबर की बड़ी सुर्खियां, देश-दुनिया में क्या-क्या हुआ?