पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने शुक्रवार 2, अक्टूबर को भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता हमारी पार्टी के पोस्टर, बैनर, प्लेकार्ड एवं माइक्रोफ़ोन तोड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि क्या ऐसी घटनाएँ लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं?

कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने BJP पर लगाया आरोप

इस संदर्भ में नंदीग्राम उपचुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी डरी हुई है, और इसीलिए वे हमारे पोस्टर, बैनर, प्लेकार्ड एवं माइक तोड़ रहे हैं। प्रधान ने नंदीग्राम के स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र में पिछले 80 सालों से पीने के पानी की उचित सुविधा नहीं है और न ही यहाँ कोई मेडिकल या नर्सिंग कॉलेज है। इसके साथ ही उन्होनें नंदीग्राम स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि यहां कोई टेक्निकल या पॉलिटेक्निक कॉलेज नहीं है और न ही यहां कोई उचित उद्योग ही है।

 नंदीग्राम में नहीं है कोई उद्योग या कॉलेज

जबकि बंगाल की खाड़ी होने के कारण नंदीग्राम भौगोलिक रूप से उद्योगों के लिए एक बेहतरीन जगह है। उद्योगों के लिए लगभग 800 बीघा तैयार ज़मीन उपलब्ध है। उन्होंने पर्यटन और हस्तशिल्प पर ज़ोर देते हुए कहा कि नंदीग्राम में पर्यटन की बहुत संभावनाएँ हैं, लेकिन इसके लिए कोई सरकारी प्रतिनिधित्व नहीं है। इसके अलावा मिलन प्रधान ने देश की राजनीतिक स्थिति पर भी चिंता जताई और स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद का ज़िक्र कि