10 November 2026 Top News: कहीं रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज हैं, तो कहीं अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चर्चा में है। बॉलीवुड में फिल्मों और सितारों की हलचल जारी है, वहीं खेल के मैदान से भी भारत के लिए बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में भी सियासत से लेकर आम जनता से जुड़े मुद्दे सुर्खियों में हैं। चलिए आपको बताते है बॉलीवुड, वर्ल्ड, स्पोर्ट्स और उत्तर प्रदेश की आज की बड़ी खबरों।
बॉलीवुड की बड़ी खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' की जबरदस्त कमाई और मिडनाइट शो - दिवाली के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण को दर्शकों का भारी प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों में भीड़ और सीट न मिलने की समस्या को देखते हुए मुंबई और अन्य बड़े शहरों के थिएटर्स ने देर रात और तड़के सुबह (मिडनाइट और अर्ली मॉर्निंग) के शोज़ भी शुरू कर दिए हैं।
इमरान हाशमी की 'गनमास्टरजी9' का ट्रेलर अपडेट - अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'गनमास्टरजी9' का नया पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि इस फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 11 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा।
दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट पर सुरक्षा कड़ी - मुंबई में होने वाले गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी कर दी गई है।
विदेश की बड़ी खबरें
रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ी बैठक, अबू धाबी में अमेरिका-रूस-यूक्रेन की बातचीत - 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में त्रिपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। जेलेंस्की और पीएम मोदी की बातचीत के बाद शांति प्रयासों पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।
ईरान युद्ध पर ट्रंप की बड़ी कूटनीतिक पहल - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने के प्रयासों के बीच कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले हैं। हालांकि, तत्काल समझौते की संभावना कम बताई जा रही है।
सेनेगल के तट पर बड़ा नाव हादसा, 39 प्रवासियों की मौत - यूरोप जा रही प्रवासियों की नाव पलटने से कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है।
खेल की बड़ी खबरें
भारत को मिला 100वां ग्रैंडमास्टर, मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवास्तव ने रचा इतिहास - अनुज श्रीवास्तव ने ASEAN Plus Individual Open Chess Championship जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया।
इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा तो आधे घंटे पहले शुभमन गिल और मिचेल सेंटनर टॉस के लिए आएंगे। सीरीज में फिलहाल भारत 2-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर वह सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी।
ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का जलवा, निशानेबाज निवेदिता ने जीता कांस्य - निवेदिता वेलूर नायर ने दोहा में महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें
सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा बीमार, 25 अस्पताल में भर्ती - ठेले पर पानीपुरी खाने के बाद कई ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। बच्चों समेत 150 से अधिक लोग बीमार पड़े। खाने और पानी के नमूनों की जांच जारी है।
CM योगी का बड़ा ऐलान, वनटांगिया समुदाय के लिए 82 करोड़ की परियोजनाएं - गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय के लिए 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।