Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में देश की जनता की टेंशन लगातार ही बढ़ती जा रही है। इसके अलावा महंगाई में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। खाने-पीने की चीजें काफी महंगी हो गई है। चीनी से लेकर सरसों तेल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। इसी बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी के बयान ने हलचल मचा दी है। भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई है कि एक बार फिर दाम बढ़ने वाले है? आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद चर्चाएं शुरू हो गई थी कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने वाले है। इसी बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने पेट्रोल-डीजल को लेकर अहम जानकारी दी है।


उन्होंने कहा, "तेल कंपनियों को पहले ही 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए। केरल में भी कीमतें बढ़ गई हैं"। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

केंद्रीय मंत्री के बयान से बढ़ी हलचल

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, "हर राज्य पेट्रोल पर टैक्स कम कर सकता है। पेट्रोल पर टैक्स को इस हद तक कम किया गया है कि इससे पूरे देश के लिए टैक्स का बोझ कम हो जाए। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। अब समय आ गया है कि पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम किए जाएं। हम भले ही चाहें कि अगले ही दिन कीमतें कम हो जाएं, लेकिन तकनीकी रूप से ऐसा तुरंत संभव नहीं है।

तेल कंपनियों को पहले ही 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस नुकसान की भरपाई होनी चाहिए। केरल में भी कीमतें बढ़ी हैं। मुझे नहीं पता कि तमिलनाडु में कीमतें कैसे बढ़ी हैं। कर्नाटक में भी कीमतें बढ़ी हैं। पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई में अफरा-तफरी मची हुई है। इसे ठीक करने के लिए जो कुछ भी जरूरी है, हम वह सब कर रहे हैं।"

यह भी पढ़े -