Gold-Silver Price Today: आज छठ पर्व का समापन हो गया है, लेकिन आगामी माह में शादी का सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में आम लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोना और चांदी की कीमतों में यूं तो लगातार गिरावट देखी गई है। जिससे बाजार में खरीदारों को व निवेशकों को बड़ी राहत देखने को मिली है।

बात करें आज के सोने और चांदी की कीमतों तो, सोमवार यानी 16 नवंबर 2026 को भारी गिरावट देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी देखने को मिला। चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट आई है। ऐसे में शादी-विवाह के सीजन में गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार के अनुसार, 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,36,809 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जिसमें हाल के दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमत घटकर करीब ₹1,78,000 से ₹1,81,000 प्रति1 तक आ गई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर के मजबूत होने, बड़े निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और वैश्विक स्तर पर सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी की कीमतों में यह नरमी आई है।


आखिर क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?


सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार के कई बड़े कारण हैं।

अमेरिकी डॉलर में मजबूती: डॉलर मजबूत होने से अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा पड़ता है, जिससे मांग प्रभावित हो सकती है।

ब्याज दरों की चिंता: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने निवेशकों को सतर्क किया है।

बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी: अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की बढ़ती यील्ड से सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश की आकर्षकता कम होती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी: वैश्विक स्तर पर सोना और चांदी दोनों दबाव में हैं।

आज के दाम

• सोना (Gold): मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹1,100 से ज्यादा सस्ता होकर 24 कैरेट सोना ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है।
• चांदी (Silver): चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है, जो MCX पर लगभग ₹5,500 तक सस्ती हुई है।
• गिरावट की वजह: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद, मजबूत डॉलर और बढ़ते ट्रेजरी यील्ड के चलते वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: प्राइवेट कर्मचारियों को 2 और 3 दिसंबर को मिलेगी Paid छुट्टी, जाने फैसले के पीछे की असली वजह?