International News: सरकारी नौकरी में छुट्टी बड़े आराम से मिल जाती है। लेकिन छुट्टी लेने के लिए फंसे रहते हैं तो प्राइवर कर्मचारी! क्यों सही कहा न हमने। लेकिन यूनाइटेड अरब अमीरात ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जी हां, सरकार ने 55वें यूनियन डे के मौके पर प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को 2 आने वाले दिसंबर महीने में 2 दिन की पेड छुट्टी देने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के अंतर्गत 2 और 3 दिसंबर 2026 को अमीरात में प्राइवेट कर्मचारी अवकाश पर रहने वाले हैं।

कर्मचारियों को छुट्टी

UAE की सरकार 55वें यूनियन डे यानी ईद अल एतिहास 2026 के खास मौके पर अपने प्राइवेट कर्मचारियों को 2 दिन की पेड़ छुट्टी देने की घोषणा कर चुकी है। इसके तरह आगामी दिसंबर महीने में 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को छुट्टी दी जाएगी। यहां बता दें कि सरकार द्वारा इस ऐलान के बाद कर्मचारियों को बिना सैलरी कटे आराम करने का अवसर तो मिलेगा ही साथ ही वह राष्ट्रीय उत्सव में शामिल हो पाएंगे।

मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज एंड एमिरेट्सेशन ने किया पोस्ट

UAE के मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज एंड एमिरेट्सेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के मुताबिक छुट्टी का ऐलान सभी सात अमीरातों में प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों पर लागू किया जाएगा। फेडल सरकारी कर्मचारियों के लिए भी तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के मुकाबले एक दिन ज्यादा छुट्टी मिलेगी।

सरकारी कर्मचारियों को कितने दिन की छुट्टी

फेडरल अथॉरिटी फॉर गर्वनमेंट ह्यूमन रिसोर्सेज ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2026 तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके बाद वीकेंड की छुट्टी रहेगी और सोमवार 7 दिसंबर से सरकारी कार्यालयों में कामकाज फिर से पटरी पर दौड़ने लगेगा।

क्यों मनाते है ईद अल एतिहाद?

ईद अल एतिहाद का अरबी में मतलब यूनियन डे होता है। इसे हर वर्ष 2 दिसंबर को मनाया जाता है। 2 दिसंबर 1971 में संयुक्त अरब अमीरात का गठन हुआ था। शुरुआत में 6 अमीरात एक साथ आए थे, जबकि फरवरी 1972 में रास अल खैमाह इस संघ में शामिल हुआ। UAE के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने देश के एकीकरण में अहम भूमिका निभाई थी। इस साल देश अपनी स्थापना के 55 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।

कैसे मनाया जाता है ईद अल एतिहाद?

ईद अल एतिहाद के मौके पर UAE के अलग-अलग शहरों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुबई, अबू धाबी और दूसरे शहरों में आतिशबाजी और लाइट शो का आयोजन होता है। इसके अलावा सैन्य परेड, एयर शो और पारंपरिक अमीराती सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

सरकारी इमारतों, शॉपिंग मॉल, सड़कों और घरों को UAE के राष्ट्रीय झंडे के रंगों लाल, हरे, सफेद और काले से सजाया जाता है। म्यूजियम और हेरिटेज विलेज में देश के इतिहास और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होते हैं। वहीं, होटल, मॉल और मनोरंजन से जुड़ी जगहों पर विशेष ऑफर और आयोजन भी किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद गौरव भाटिया ने राहुल पर साधा निशाना, भारत समिट को 'Anti Bharat Summit' कहा जाए तो...