Automobile News: अगर आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं और Hyundai Creta तथा Renault Duster के बीच अपनी चाइस को लेकर अभी भी उलझ रहे हैं। तो खबर आपके लिए, जिसमें आज हम आपको बताएंगें सुरक्षा के मामले में दोनों गाड़ियों की तुलना करना आखिर क्यों जरूरी है? खास बात यह है कि नई Renault Duster ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, जबकि मौजूदा Hyundai Creta की अभी तक Bharat NCAP रेटिंग उपलब्ध नहीं है। फिलहाल पुरानी क्रिएटा की ही रेटिंग उपलब्ध है।
सेफ्टी रेटिंग में कौन आगे?
क्रैश टेस्ट और परफॉर्मेंस दोनों मामलों में नई Renault Duster (रेनो डस्टर) ज्यादा सुरक्षित और पावरफुल साबित होती है। डस्टर को भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। की रिपोर्ट के अनुसार, नई रेनो डस्टर को भारत NCAP में वयस्क और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए पूरे 5-स्टार मिले हैं। वहीं, क्रेटा के पुराने मॉडल को ग्लोबल NCAP में 3-स्टार मिले थे और नए मॉडल की रेटिंग अभी जारी नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से बात की जाए दोनों गाड़ियों की तो, दोनों ही गाड़ियों में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। यह फिचर्स दोनों ही गाड़ियों में अलग-अलग हैं।
Renault Duster का क्रैश टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?
Bharat NCAP के मुताबिक, नई Renault Duster ने वयस्क यात्रियों की सुरक्षा में 32 में से 30.49 अंक हासिल किए। वहीं बच्चों की सुरक्षा के मामले में इसे 49 में से 45 अंक मिले। फ्रंटल ऑफसेट क्रैश टेस्ट में 16 में से 14.49 अंक। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 16 में से 16 अंक। बच्चों की डायनामिक सुरक्षा जांच में 24 में से 24 अंक। इस रेटिंग की खास बात यह है कि यह निर्धारित सूची में शामिल Duster के अलग-अलग वेरिएंट पर लागू होती है।
Hyundai Creta की सेफ्टी में क्या है खास?
Hyundai Creta में कंपनी छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX जैसे फीचर्स देती है। इसके टॉप वेरिएंट में ADAS तकनीक भी उपलब्ध है। हालांकि, मौजूदा मॉडल की Bharat NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग प्रकाशित नहीं हुई है। पुराने Global NCAP टेस्ट में दो एयरबैग वाले मॉडल को वयस्क और बच्चों की सुरक्षा के लिए तीन-तीन स्टार मिले थे।
इंजन और परफॉर्मेंस में किसका पलड़ा भारी?
दोनों SUVs में पेट्रोल और अन्य इंजन विकल्पों के आधार पर अलग-अलग खूबियां मिलती हैं। परफॉर्मेंस का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपको शहर में ड्राइविंग करनी है या हाईवे पर लंबी दूरी तय करनी है। सिर्फ इंजन की क्षमता देखकर किसी एक को बेहतर कहना सही नहीं होगा। पावर, टॉर्क, गियरबॉक्स, माइलेज और ड्राइविंग कंडीशन को भी ध्यान में रखना चाहिए।
कौन सी SUV खरीदना रहेगा बेहतर?
सेफ्टी प्राथमिकता है: Bharat NCAP के उपलब्ध क्रैश टेस्ट के आधार पर Renault Duster आगे है।
फीचर्स और आराम चाहिए: Hyundai Creta के वेरिएंट और ADAS पैकेज पर विचार किया जा सकता है।
परिवार के साथ सफर: दोनों में ISOFIX, एयरबैग और जरूरी सुरक्षा फीचर्स वाले वेरिएंट की तुलना करें।
फिलहाल प्रकाशित क्रैश टेस्ट के आधार पर सुरक्षा रेटिंग में Renault Duster को बढ़त हासिल है। हालांकि, अंतिम फैसला लेने से पहले दोनों गाड़ियों के चुने हुए वेरिएंट की सुरक्षा सुविधाएं और कीमत जरूर जांचें।
यह भी पढ़ें: एक झटके में सोना चांदी हुआ सस्ता! खरीदारों की लगी लॉटरी, क्या 1 लाख रूपये तक टूटेंगे दाम?