Delhi Police constable dies: हरियाणा के गुरूग्राम में मानेसर इलाके में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक मानेसर के बासलंबी गांव का ही रहने वाले थे, जिनकी पहचान कांस्टेबल अमित के तौर पर हुई है। 10 अक्तूबर को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में कांस्टेबल अमित की तैनाती लगी थी। जहां से वह अपनी ड्यूटी को पूरा करके अपने घर जा रहे थे। कांस्टेबल की मौत के बाद से उनके परिवार में मौत का मातम पसरा हुआ है।
जांच में जुटी पुलिस
आज सुबह 8 बजे हरियाणा के मानेसर में पटौदी रोड़, NH8 पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित की मौत हो गई। अमित की नाइट ड्यूटी दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगी थी। सुबह 8 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस घर लौट रहे थे। वह बाइक से अपने घर के लिए निकले थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानेसर के पटौडी रोड़ पर पहुंचे थे।
जहां उनकी बाइक ने संतुलन खोया और फिल गई। हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें आईएमटी 4 मानेसर के सिल्वर स्ट्रैक अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले को हिट एंड रन से जोड़कर जांच में जुटी है। जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की थी तैनाती
दिल्ली में 10 अक्तूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों के जुटने की आशंका को देखते हुए भारी पुलिसकर्मियों की तैनात की गई थी। दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए थे। इसी में कांस्टेबल अमित भी तैनात थे।
यह भी पढ़ें: 'सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले हैं', विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिलना चाहते CJI?