CJI Surya Kant: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के 33वें स्थापना दिवस समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने INDIA ब्लॉक के सांसदों से मिलने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हर भारतीय नागरिक को कोर्ट जाने का अधिकार है। सभी याचिकाओं का स्वागत किया जाएगा। उनका यह बयान उस समय आया है जब सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले हैं।

हर नागरिक को कोर्ट जाने का अधिकार

भारत के CJI ने पत्र के जरिए INDIA ब्लॉक के सांसदों से मिलने से साफ इनकार कर दिया है। इंडिया ब्लॉक गठबंधन के निवेदन पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि INDIA ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात के अनुरोध को लेकर एक पत्र मिला था। उन्होंने रविवार को ही पत्र का जवाब देते हुए प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलने की वजह भी बताई।

CJI ने अपने बयान में कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। हर नागरिक को कोर्ट जाने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या चुने हुए निकाय के सदस्य की याचिका का स्वागत है। हम उनकी बात सुनेंगे और कानून के अंतर्गत उचित होगा।

विपक्ष के मुद्देपहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन

सीजेआई ने कहा कि पहले कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर एक ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए बैठक के लिए इंडिया ब्लॉक के नेताओं के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं वजहों के चलते CJI ने इस आवेदन को अस्वीकार किया है।

हालांकि, CJI ने मुलाकात न करने की वजह का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पत्र में मुलाकात न करने की वजह बताई है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले हैं।

आज निकालेंगे मार्च

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्रशानिक स्तर पर प्रस्तुत करने के बजाय न्यायिक कार्यवाही के जरिए अधिक महत्वपूर्ण ढंग से हल करना चाहिए। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ अपने निरंतर विरोध प्रदर्शन के तरह सोमवार यानी आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे। इंडिया ब्लॉक चुनावी प्रक्रिया के अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहा है।

पुलिस ने की बैरिकेडिंग

मध्य दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है; कई स्थानों पर बैरिकेड लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास 12 अक्टूबर, 2026 को शाम 4:00 बजे तक बंद रहेंगे। मंडी हाउस के पास बाराखंबा रोड पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) और सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल पर क्यों भड़की बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी? दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर की बड़ी मांग!