बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। 25 नवंबर को होने वाली शादी केवल दूल्हा-दुल्हन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके भव्य इंतजाम और शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित को दी गई गाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चाएं चल रही है। जी हां बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपनी छोटी बेटी शिवांगी के होने वाले पति व दामाद ऋषिकेश को शादी में करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट में दी है।

होटल जैसी लग्जरी, पानी में भी दौड़ने वाली SUV, अनंत सिंह दामाद को देंगे ये खास कार, जानें खासियत | anant-singh-daughter-shivangi-wedding-land-rover- defender-gift-to-son-in-law ...

अब आपके भी जहन में इसे लेकर सवाल उठ रहा होगा कि आखिर एक बाहुबली ने अपने दामाद को गिफ्ट देने के लिए यह गाड़ी कैसे अपनी पहली चॉइस बनाई? तो चलिए बताते हैं आपको इस गाड़ी की असली कीमत और डेशिंग लुक के साथ-साथ इसके खास फिचर्स?

डिफेंडर की चाबी दामाद को सौंपी

विधायक अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करोड़ों रुपये की लग्जरी गाड़ी तोहफे के लिए चुनी है। अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह में दामाद को गिफ्ट देने के लिए सफेद रंग की Land Rover Defender SUV का चयन किया है। पटना के दानापुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित तिलक समारोह के दौरान डिफेंडर की चाबी दामाद को सौंपी गई। इसके साथ ही सोने की चेन, ब्रेसलेट और सोने-चांदी के बर्तन भी उपहार में दिए गए।

New Land Rover Defender: \'First Look\' review, know what is special in it ann | New Land Rover Defender: 'फर्स्ट लुक' रिव्यू, जानें क्या है इसमें खास

कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद?

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। ऋषिकेश पटना के बिहटा के रहने वाले हैं। उनकी शादी 25 नवंबर 2026 को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होने वाली है।

2026 लैंड रोवर डिफेंडर की नई वर्टेक्स इडिशन का हुआ ख़ुलासा! - CarWale

Land Rover Defender की कीमत कितनी है?

Land Rover Defender ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता Land Rover की लोकप्रिय SUV है। अनंत सिंह ने अपने दामाद के लिए जो गाड़ी सिलेक्ट की है उसकी कीमत करीब 3 से 3.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। यहां आपको बता दें कि Land Rover Defender की कीमत मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है।

संभावित वेरिएंट: Defender OCTA या V8

इंजन: 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल

पावर: लगभग 626 bhp

टॉर्क: 750 Nm

2022 Land Rover Defender 1997 cc कार नई दिल्ली में ₹79.70 लाख में - CarDekho

डैशिंग लुक बड़ी गाड़ी को दे रहा है टक्कर

इस SUV का मस्कुलर और बॉक्सी डिजाइन इसे अन्य गाड़ियों की तुलना में डैशिंग लुक देता है। आकर्षक मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, चौड़ा फ्रंट ग्रिल और दमदार बंपर, बड़े अलॉय व्हील्स, मजबूत बॉडी, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और प्रीमियम एक्सटीरियर डिजाइन इसे अन्य गाड़ियों के सामने डैशिंग बनाता है।

लैंड रोवर डिफेंडर 130 माइल्ड-हाइब्रिड इंजन लाइन-अप के साथ हुई पेश - carandbike

3 फीट गहरे पानी से भी चलेगी SUV

इस Defender की सबसे बड़ी खास खूबियों में इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता शामिल है। यह गाड़ी तकरीबन 900 मिलीमीटर यानी करीब 3 फीट गहरे पानी कोन आसानी से पार कर सकती है। इसमें Terrain Response सिस्टम मिलता है, जो रेत, कीचड़, बर्फ और पथरीले रास्तों पर ड्राइविंग के लिए वाहन की सेटिंग को अनुकूल बनाता है।

96 Used लैंड रोवर डिफेंडर Cars In India, Second Hand लैंड रोवर डिफेंडर Cars For Sale In India - CarWale

कार में है यह तमाम फीचर्स

11.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, प्रीमियम लेदर सीटें, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटों की सुविधा, Meridian प्रीमियम साउंड सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइविंग और सेफ्टी फीचर्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम जैसे तमाम फिचर्स इस गाड़ी में मौजूद है।

Land Rover Defender : लॉन्च हुई 8 सीटों वाली ये दमदार ऑफरोडर SUV, मिलते हैं ये एडवांस फीचर्स और कीमत है इतनी - Land Rover Defender 130 launched in India prices at

4 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

बात करें गाड़ी की स्पीड को लेकर तो यह SUV गाड़ी तकरीबन 4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 210 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।

Land Rover Defender (2026) - Price, Mileage & Expert Reviews | Autocar India

 

 

यह भी पढ़ें: Hyundai की नई सेडान ने उड़ाए सबके होश, शानदार लुक और हाईटेक फीचर्स के साथ हुई पेश