DELHI NEWS: नोएडा के परी चौक से लेकर दिल्ली के कश्मीरी गेट तक के सफर में 16 साल की मासूम से 4 अगस्त को हुई सामूहिक दरिंदगी ने फिर से निर्भया जैसे कांड की याद दिला दी। मामले में पुलिस ने । 47 किलोमीटर के सफर में महिला सुरक्षा के दावे फिर से खोखले साबित हुए। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर चलती बस में हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले ने निर्भया कांड की यादों को ताजा कर दिया। सड़क पर स्लीपर बस दौड़ती रही और दरिंदे 16 साल की मासूम के साथ बारी-बारी से दरिंदगी करते रहे। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्लीपर बस को भी कब्जे में ले लिया है।
घर से बगैर बताए निकली थी मासूम बच्ची
इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची 3 अगस्त को अपने माता-पिता की डांस के नाराज होकर घर से बगैर बताए निकल गई थी। बच्ची नोएडा स्थित सेक्टर 63 में अपने चचेरे भाई के घर आ रही थी। इसी बीच उसे ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बस मिली। वह बस में बैठी ही थी कि कुछ देर बात बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने उसके साथ दुषकर्म किया। नोएडा से बस दिल्ली के कश्मीरी गेट लाए और पीड़ित मासूम को वहीं छोड़कर भाग निकले। बच्ची ने खुद ही पुलिस से संपर्क किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने की कार्रवाई
कश्मीरी गेट थाना पुलिस इस पूरे मामले में सक्रियता से काम कर रही है। मामले में पीड़ित बच्ची से पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह बस में बैठी थी उसके साथ कंडक्टर अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के मुताबिक ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तत्काल प्रभाव से जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपी चालक के साथ कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
बस में लगे थे पर्दे
दरअसल राहगीर को बस में दुष्कर्म की जानकारी इसलिए भी नहीं लगी क्योंकि बस में पर्दे लगे हुए थे। इसलिए अंदर का कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था। ड्राइवर और बस कंडक्टर रिपेयरिंग के बाद उसे नोएडा से दिल्ली के तिमारपुर ले जा रहे। थे।
यह भी पढ़ें : सुस्त बाजार में मुनाफे का मौका! निवेशक कैसे बनाएं कमाई की दमदार रणनीति?