गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में 2.62 किलोमीटर लंबे ‘ट्रेल ऑफ यूनाइटेड इंडिया’ इको-ट्रेल का उद्घाटन करेंगे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति जागरूकता और भारत की एकता के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एकता नगर में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र राष्ट्रीय एकता और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत का प्रमुख प्रतीक है।

इको-ट्रेल के माध्यम से पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाने की कोशिश

इस इको-ट्रेल के माध्यम से पर्यटकों को प्रकृति के करीब आने और पर्यावरण के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। लिमडी गाँव में मौजूद इस इको-ट्रेल का मकसद वाइल्डलाइफ़ और नेचर, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण, धरोहर और आध्यात्मिकता को हाईलाइट करने वाली थीम की प्रदर्शनी के ज़रिए भारत की 'विविधता में एकता' को दिखाना है।

SoUADTGA ने 3 करोड़ से ज़्यादा पर्यटकों को अपनी ओर किया आकर्षित 

स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी (SoUADTGA) ने एकता नगर में टूरिज्म सुविधाओं को बढ़ाने और नए आकर्षण लाने की कोशिशों के तहत यह इको-ट्रेल डेवलप किया है। दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति, स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी ने अपने उद्घाटन के बाद से 3 करोड़ से ज़्यादा पर्यटकों को  अपनी ओरआकर्षित किया है। जिससे एकता नगर ग्लोबल टूरिज्म के मैप पर आ गया है।

इको-ट्रेल का मकसद भारत की 'विविधता में एकता' की झलक दिखाना

केंद्र सरकार ने पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए और भी आकर्षण विकास कर रही है। 'ट्रेल ऑफ़ यूनाइटेड इंडिया' में वाइल्डलाइफ़ और नेचर, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण, धरोहर एवं आध्यात्मिकता को हाईलाइट करने वाली थीम की प्रदर्शनी के ज़रिए भातर की एक झलक देगा। हरे-भरे जंगलों के बीच बना यह ट्रेल, देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता के संदेश को अनुभव करते हुए प्रकृतिक माहौल को छानबीन करने का मौका देगा।