Yuzvendra Chahal: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दूसरे मैच में 38.3 ओवर में 501 रन बनने की काफी आलोचना हो रही है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी मैच खत्म होने के बाद सपाट पिच के पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी और गेंदबाजों का बचाव किया था। अब इसपर युजवेंद्र चहल ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि गेंदबाजों से अच्छा तो गेंदबाजी मशीन का उपयोग करना चाहिए।

युजवेंद्र चहल को आया गुस्सा

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल मैच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने क्रिकेट में बढ़ते बल्लेबाजों के दबदबे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई। उन्होंने कहा,

‘’ऐसी पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ बचता नहीं है और जब गेंद पुरानी होती है और ओस पड़ती है और मैदान छोटे होते जा रहे हैं।’’

स्टार लेग स्पिनर ने आईपीएल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी 260 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं और यह टारगेट भी 19 ओवर में हासिल कर लिए जाते हैं। चहल ने बल्लेबाजों को मिल रहे परिस्थितियों की जमकर आलोचना।

बॉलिंग मशीन लगा लो- चहल

चहल ने क्रोध प्रकट करते हुए कहा, ‘’अगर पिचों पर गेंदबाजों के लिए कुछ रखना ही नहीं है तो फिर बॉलिंग मशीन का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।’’ युजवेंद्र चहल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, एक गेंदबाज होने के नाते मुझे ऐसे हालात में गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों के लिए काफी बुरा लगता है।

पिचों पर गेंदबाजों के लिए भी कुछ मदद होनी चाहिए, ताकि मुकाबला दोनों पक्षों के बीच संतुलित रहे और अगर ऐसा नहीं होता है तो गेंदबाजों की परेशानियां लगातार बढ़ती जाएंगी। चहल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं।

ऐसा रहा था दूसरे टी20 का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 की बात करें तो दोनों ओर से गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई थी। भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे महंगे गेंदबाज रहे, जिन्होंने मात्र 3.3 ओवर में 18 की इकॉनमी से 63 रन लुटाए। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से शमर स्प्रिंगर ने 4 ओवर में 16 की इकॉनमी से 64 रन खर्च किए थे और दो सफलता प्राप्त की।

हालांकि, वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन दिए थे और इस दौरान 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। चेज के अलावा अन्य सभी गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई थी।

ये भी पढ़ें- ‘पिछली बार मैंने सुना था…’ Delhi Protest को मिला भारत के पूर्व क्रिकेटर का समर्थन! सोशल मीडिया पर बयान देकर मचाई खलबली