IPL 2027 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन के लिए पूर्व भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने रजिस्टर किया है। साथ ही ओमान में आयोजित हुए अंडर-19 एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले मोहित उल्वा ने भी अपना नाम डाला है।

मोहित ने फाइनल में 26 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, तो आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाजा गया। अब ये दोनों युवा विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में अपनी प्रतिभा का दिखाते नजर आएंगे।

लक्ष्य-द्रविड़ ने नहीं दिया नाम

हालांकि भारत को अंडर-19 एशिया कप जिताने वाले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने ऑक्शन में अपना नाम नहीं डाला है तो भारत के पूर्व कैप्टन और हेड कोच रह चुके राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं किया है।

टीम के दूसरे स्पेशल मनाल चौहान भी हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 32 गेंदों पर 146.88 के स्ट्राइक रेट से शानदार 47 रन बनाए थे, ने भी अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया है। हालांकि, काव्यान पटेल ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले हैं। इन सभी अनकैप्ड प्लेयर्स का बेस प्राइज 30 लाख रुपये रहने वाला है।

वॉर्नर-निखिल पर रहेंगी नजरें

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी अपना नाम डाला है। वॉर्नर दो करोड़ रुपये की बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में उतरेंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ी निखिल चौधरी ने भी मिनी ऑक्शन में अपना नाम डाला है।

टी20 प्रारूप में इंग्लिश तेज गेंदबाज सोनी बेकर ने भी रजिस्टर किया है। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, जो ब्रिटिश नागरिक के तौर पर आ सकते थे, ने अपना नाम नहीं भेजा है। हालांकि, उन्होंने पहले ही आईपीएल 2027 ऑक्शन में शामिल होने से इनकार कर दिया था। 

आधे सीजन के लिए आएंगे ये प्लेयर्स

16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए उन खिलाड़ियों ने भी रजिस्टर किया है, जिसका पूरा सीजन खेलना मुश्किल रहेगा। इसमें ऑस्ट्रेलियाई पेसर झाई रिचर्डसन सिर्फ आधे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि इनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये होगा। वहीं, झाई के हमवतन साथी स्कॉट बोलैंड ने 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर अपना नाम जोड़ा है, लेकिन उनका भी पूरा सीजन खेलना मुश्किल है।

इसके अलावा कई ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी पहले ही ऑक्शन से हट गए हैं, और उन्होंने बीसीसीआई को मेल के जरिए इसका जानकारी दी है कि वह इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इनके अलावा इंग्लिश बैटर सैम बिलिंग्स, न्यूदीलैंड के बेवॉन-जॉन जैकब्स और ऑस्ट्रेलियाई लॉयड पोप भी पूरे सीजन के लिए मौजूद नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें- बेन स्टोक्स ने IPL 2027 ऑक्शन के लिए किया रजिस्टर, करोड़ों लुटाने को बैठी है यह चैंपियन फ्रेंचाइजी!