देशभर में आज कहीं बारिश और गरज-चमक का असर दिखेगा, तो कहीं ठंड और कोहरे का प्रभाव रहेगा। पहाड़ों में जहां बर्फबारी पड़ेगी तो वहीं एक मैदानी इलाकों में ठंड के साथ घने कोहने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का समना करना पड़ेगा। वहीं बात करें दक्षिण की तो तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और माहे समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 25 नवंबर को गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है।
असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दक्षिण भारत
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में गरज-चमक व 30–40 किमी/घंटा की हवाएं चलने का अनुमान है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाके
असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।
उत्तर भारत और नोएडा
उत्तर भारत में सर्दी का असर बढ़ रहा है। नोएडा में आज मौसम धूप वाला रहेगा; तापमान 13°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना कम (10%) है।
घने कोहरे की वजह से सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है। इसका असर सड़क, रेल और एयर ट्रैफिक पर पड़ सकता है। वाहन चालकों को कम गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। राजस्थान के सीकर में 23 नवंबर को मैदानी इलाकों का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।