Suryakumar Yadav on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के पूर्व टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव भी युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरान रह गए। इस युवा ने एसीसी राइजिंग एशिया कप 2026 में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और फिर 52 गेंदों पर दोहरा शतक ठोक, विश्व क्रिकेट को अपना दीवाना बना लिया।
इस प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए, जबकि उन्होंने वैभव को ही अपनी प्रेरणा मान लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि वैभव को लेकर सूर्या ने क्या कुछ कहा।
अब तुम मेरी प्रेरणा हो- सूर्यकुमार
टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी की विध्वंसक पारी के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस नन्हें सुपर स्टार की जमकर तारीफ की। सूर्यकुमार ने लिखा, "वैभव सूर्यवंशी। अब तुम मेरी प्रेरणा हो। क्या खिलाड़ी हो। स्पेशल।"
Vaibhav Sooryavanshi You are my Inspiration now 🔥 What a Player #special
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) November 24, 2026
हालांकि, सिर्फ सूर्या ही नहीं, बल्कि जिसने भी वैभव का यह रूप देखा, पूर्व खिलाड़ी भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। दरअसल, वैभव ने एक भी मैच में अपनी तूफानी बैटिंग से कई विश्व कीर्तिमान को जमींदोज कर दिया है।
28 गेंदों पर ठोका शतक
15 वर्षींय आक्रामक ओपनर ने शुरुआत में ही अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। उन्होंने पहले ओवर में लगातार तीन सिक्स लगाए, और इसके बाद उनके बल्ले से लगातार सिक्स निकलते रहे।
Just another reel of Vaibhav Sooryavanshi's rampage 😅🔥 Watch #INDvUAE at the #RisingStarsAsiaCup LIVE now on #SonyLIV & #SonySportsNetwork 📺 https://t.co/j9n29KSUKp
— Sony LIV (@SonyLIV) November 24, 2026
वैभव ने पहले 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया तो 28 गेंदों में सेंचुरी ठोक इतिहास रच दिया। वैभव लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जेक- फ्रेजरृ मैकगर्क को पीछे छोड़ा।
विश्व क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक
सेंचुरी ठोकने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने शॉट्स खेलते रहे। उन्होंने पहले 40 बॉल में 150 का आंकड़ा छुआ तो देखते ही देखते 52 बॉल में 200 रन ठोक दिए। हालांकि, वैभव 53 बॉल में 204 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इससे पहले उन्होंने इंडिया को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था।
2️⃣8️⃣ times he sent the ball soaring into the stands. What a show, Vaibhav 🫡👏 Watch the #INDvUAE highlights from the #RisingStarsAsiaCup on #SonyLIV and #SonySportsNetwork 📺 https://t.co/7Ye26IstMV
— Sony LIV (@SonyLIV) November 24, 2026
वैभव की इस ऐतिहासिक पारी में 7 चौके और 28 सिक्स शामिल थे। इस पारी के बाद वैभव लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले बैटर बन गए हैं, जबकि इस प्रारूप की एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अब बिहार के इस स्टार के नाम दर्ज है।
ये भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR को बड़ी राहत, ऑक्शन पूल में आए दो पूर्व कप्तान; एक बना चुका है चैंपियन