Delhi Protest: दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध कमेंटेटर का एक ऐसा बयान आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारी प्रोटेस्ट हो रहा है।
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों तो डिटेन किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी ने प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।
संजय मांजरेकर ने किया सपोर्ट
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर, शनिवार को राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और इसके आस-पास के इलाकों में घेराबंदी की हुई है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज संजय मांजरेकर और प्रसिद्ध कमेंटटेर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है और प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा,
‘’शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है। पिछली बार मैंने सुना था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।’
Peaceful protests is a democratic activity. Last time I heard India was a democratic country.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 10, 2026
Delhi Protest को दिया समर्थन!
पूर्व भारतीय ओपनर के इस बयान से समझा जा सकता है कि 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन को वह अपना समर्थन दे रहे हैं। मांजरेकर को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है और वह अपनी बात को सोशल मीडिया मंच के जरिए काफी बेबाकी से रखते हैं।
आपको बता दें कि, मांजरेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट में 2043 और 74 वनडे में 1994 रन बनाए हैं। हालांकि, अब मांजरेकर पूरी तरह से कमेंट्री में एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखते दिखाई देते हैं।
रविवार को भी जारी रहेगा प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन, इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 45 मेट्रो स्टेशन, 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें को रद्द कर दिया था।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन में डिटेन किए जाने वाले लोगों के लिए 10 डिटेंशन सेंटर बनाए थे। आपको बता दें कि, सीजेपी ने शनिवार को कहा कि ज्ञानेश कुमार जब तक इस्तीफा नहीं दे देते हैं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड-भारत सीरीज से पहले बढ़ी बोर्ड की टेंशन, चोटिल हुआ घातक तेज गेंदबाज, एक भी मैच खेलना मुश्किल