Most Century In T20I Cricket: टी20 प्रारूप में शतक लगाना कभी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में पूरी टीम को खेलने के लिए सिर्फ 120 गेंदें मिलती हैं, जिसमें शतक लगाना किसी एक अकेले बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल कार्य होता है।
लेकिन, दुनिया के पांच ऐसे बल्लेबाज भी है, जिन्होंने अपने आक्रामक खेल से इस प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाकर सभी को चौंका दिया है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये 5 धुरंधर बल्लेबाज।
1. ग्लेन मैक्सवल (Glenn Maxwell) शीर्ष पर मौजूद
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल पांच सेंचुरी जड़ी है। उन्होंने इस कीर्तिमान को स्थापित करने के लिए 118 पारियां लगी थीं, जबकि इस दौरान स्ट्राइक रेट 154.42 का था। बता दें कि, इसमें से मैक्सवेल के दो शतक भारत के खिलाफ आए थे तो इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के विरुद्ध एक-एक शतकीय पारी खेली थी।
2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे पर मौजूद
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस प्रारूप में भारत के लिए 151 पारियों में 5 शतक ठोके हैं। भले ही रोहित और मैक्सवेल के शतक बराबर हैं, लेकिन रोहित ने मैक्सवेल से अधिक पारियां खेली हैं। रोहित ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक-एक शतक ठोका है। बता दें कि, रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
3. फिल साल्ट (Phil Salt) तीसरे नंबर पर
इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। साल्ट ने इंग्लैंड के लिए खेली 60 पारियों में अब तक 4 शतक ठोके हैं। उनके बल्ले से तीन शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ आए थे तो एक शतकीय पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ देखने को मिली थी। बता दें कि, साल्ट अगर ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे तो भविष्य में वह पहला स्थान भी हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त किया 57 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4. करणबीर सिंह (Karanbir Singh) चौथे बल्लेबाज
बहुत कम लोग हैं, जिन्होंने कभी करणबीर सिंह का नाम भी सुना होगा। यह धाकड़ बल्लेबाज ऑस्ट्रिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता है। अभी तक वह अपने देश के लिए 64 टी20 इंटरनेशनल पारियां खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4 दमदार शतक देखने को मिले हैं। करणबीर ने यह शतक जर्मनी, हंगरी, रोमानिया और स्विट्जरलैंड के खिलाफ ठोके हैं। 30 साल के इस धाकड़ बल्लेबाज के पास भविष्य में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
5. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) लिस्ट में शामिल
भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। 360 नाम से मशहूर सूर्या ने 107 टी20 पारियों में 4 शतक जड़े हैं। उनके यह शतक इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ आए हैं। बता दें कि, सूर्या फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनके खराब फॉर्म के चलते चयनकर्ताओं ने न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि उनको टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- क्या रद्द हो जाएगी भारत-बांग्लादेश सीरीज? BCB अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा