IND vs BAN Series Update: भारत को सितंबर 2026 में बांग्लादेश का दौरान करना था, लेकिन किसी कारण इसको रद्द करना पड़ा। उस समय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष ने स्पष्ट नहीं कहा था कि किन कारणों की वजह से भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज आयोजित नहीं हो पा रही है।

दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच पहले से तय किए शेड्यूल पर सीरीज खेलना काफी मुश्किल है तो कई लोगों का मानना है कि दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए इस सीरीज को पूरी रद्द किया जा सकता है। लेकिन, इस पूरे मामले पर BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल का कुछ और मानना है। उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक इसपर कुछ तय नहीं हो पाया है।

अभी ये तय नहीं हुआ है-तमीम

भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज रद्द ही मानी जा रही है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल का इसपर कुछ और कहना है। स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ‘नॉट आउट नोमान’ ने तमीम के हवाले से कहा कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि सीरीज होगी या फिर नहीं। उन्होंने कहा,

‘दोनों क्रिकेट बोर्ड इसको लेकर बातचीत कर रहे हैं। BCCI, BCCI और सब मिलकर इसके लिए सही समय और तारीख ढूंढ रहे हैं।  एक अंदाजन तारीख पर भी सोच-विचार किया जा रहा है कि क्या इस समय ऐसा करना हो पाएगा या फिर नहीं। अगर उन्हें इस सीरीज को आयोजन करवाने का इरादा नहीं है तो वह यह भी नहीं कहते कि देखते हैं क्या होता है, उन्हें उम्मीद है।''

कुछ चीजें कंट्रोल से बाहर-तमीम

बांग्लादेश के पूर्व सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने आगे कहा कि कुछ चीजें कंट्रोल के बाहर होती हैं और अध्यक्ष के तौर पर वह भी उनको पार नहीं करना चाहते हैं। लेकिन, नीयत अच्छी है, वह लगातार इसपर बातचीत कर रहे हैं। तारीखें भी तय की जा रही हैं, क्योंकि बांग्लादेश टीम भी फिलहाल व्यस्त है और वह (भारत) भी व्यस्त हैं। हालांकि, अब इस बारे में लगातार बातचीत कर रहे हैं।

पटरी पर लौटते भारत-बांग्लादेश के रिश्ते

भारतीय टीम को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, जहां दोनों देशों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी थी। लेकिन, उस समय बांग्लादेश में राजनीति हालात ठीक नहीं थे, जिसकी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने खिलाड़ियों को बांग्लादेश भेजने से इनकार कर दिया।

इसके बाद बांग्लादेश ने भारत-श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने भारत में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था और यहां से दोनों क्रिकेट बोर्ड्स के बीच रिश्ते और खराब हो गए थे। हालांकि, अब दोनों में रिश्ते सुधरते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में पीड़ितों के लिए रखा गया 1 मिनट का मौन, काली पट्टी बांध उतरे खिलाड़ी