Virat Kohli Celebrate Raksha Bandhan: पूरे देश में आज रक्षाबंधन का पावन त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी बहन भावना के साथ यह पवित्र त्योहार मनाया, जिसकी तस्वीर खुद उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
कोहली की बहन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें विराट कोहली के हाथ में वह राखी बांधती दिख रही हैं तो इसी में दूसरी इमेज भी है, जिसमें विराट के बड़े भाई विकास कोहली नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि, भावना ने इस स्टोरी पर एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विराट पर लुटाया बहन ने प्यार
भावना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह विराट कोहली को राखी बांधती दिख रही हैं। हालांकि, इस स्टोरी में विराट कोहली का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनके हाथ पर बने टैटू से उनको पहचाना जा सकता है। इस स्टोरी पर विराट की बहन भावना ने लिखा, ‘’जिंदगी हमें चाहें कहीं भी ले जाए, मेरी दुआएं हमेशा आप तक पहुंचती रहेंगी।’’ बता दें कि फैंस इस स्टोरी को खूब पसंद कर रहे हैं।
इंग्लैंड में शिफ्ट हो चुके हैं विराट
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं। कोहली ने यह फैसला अपने बच्चों के लिए लिया है। हालांकि, पूर्व कप्तान अभी भी टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं और धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
कोहली ने टेस्ट और टी20 प्रारूप से रिटायरमेंट ले ली है, लेकिन एकदिवसीय प्रारूप में उनके बल्ले से कई धमाकेदार पारियां आज भी देखने को मिलती हैं। अब विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में खेलते दिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सितंबर में फैंस को मिलेगा क्रिकेट का ट्रिपल डोज, इन टीमों के साथ खेलेगी टीम इंडिया
कोहली के शानदार आंकड़े
विराट कोहली भारत के लिए 123 टेस्ट मैच की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। वहीं, 125 टी20आई मैचों की 117 पारियों में उन्होंने 48.69 की दमदार औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4,188 रन ठोके हैं।
वहीं, विराट कोहली ने 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 58.59 की बेहतरीन औसत और 93.95 के स्ट्राइक रेट के साथ 14,941 रन बनाए हैं। कोहली ने वनडे में 54 शतक और 79 अर्धशतक ठोके हैं। बता दें कि, कोहली वनडे में 15 हजार का आंकड़ा छूने से सिर्फ 59 रन दूर हैं।
ये भी पढ़ें- Sonal Dinusha की सबसे बड़ी कमजोरी को कप्तान-गेंदबाज ने किया था नजरअंदाज, कोलंबो टेस्ट में भी दोहराई थी गलती