Sonal Dinusha Weakness: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई दो टेस्ट मैच की सीरीज को टीम इंडिया ने 1-0 से जीत लिया है। पहले टेस्ट में भारत को 165 रन से जीता, लेकिन कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोकने वाले सोनल दिनुषा ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त कर दिया। मैच के पांचवें दिन सोनल एक जगह खूंटा गाड़कर खड़े रहे और श्रीलंका की हार को ड्रॉ में तब्दील कर दिया।
युवा बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 264 गेंदों पर नाबाद 133 रन बनाए और मैच ड्रॉ करवाकर ही वापस लौटे। हालांकि, इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने एक ऐसी गलती भी की, जिसके कारण सोनल दूसरी पारी में 133 रन बनाने में कामयाब रहे थे। चलिए आपको बताते हैं कौन-सी है वह बड़ी गलती।
सोनल दिनुषा की शानदार पारी
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ने वाले 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने दूसरी पारी में नाबाद 133 रन ठोक दिए। दूसरी इनिंग में आया शतक श्रीलंका की हार को टालने के लिए पर्याप्त रहा। सोनल ने कोलंबो टेस्ट ड्रॉ करवाने के लिए पुच्छले बल्लेबाजों के साथ मिलकर छोटी-छोटी लेकिन अहम साझेदारियां कीं और आखिरी सेशन में जब केवल 15 ओवर शेष थे तब दोनों कप्तानों ने आपसी-सहमति से मैच को समाप्त करने का फैसला किया। दूसरी पारी में सोनल ने कुल 264 बॉल खेली थी, जिसपर उनके बल्ले से 133 रन निकले। इस दौरान उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
ये भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल नहीं, श्रीलंकाई खिलाड़ी था ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का असली हकदार! सिर्फ इस वजह से नहीं मिली ट्रॉफी
भारतीय गेंदबाजों ने की ये गलती
दूसरी पारी में जब सोनल दिनुषा बल्लेबाजी कर रहे थे तो भारतीय तेज गेंदबाज उनको बाउंसर या फिर उनके पैड पर मारने की कोशिश कर रहे थे, जिसपर वह आसानी से रन बना पा रहे थे। सोनल ने लेग साइड में स्क्वायर लेग के पीछे 51 रन बनाए थे तो ऑफ साइड में पॉइंट्स और उससे पीछे 37 रन ठोके थे। जबकि कवर दिशा की ओर उन्होंने केवल 12 रन बटौरे थे। श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज ने दूसरी पारी में कुल 8 चौके, लेकिन एक भी चौका कवर ड्राइव पर नहीं आया था।
यह दर्शाता है कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध ने उनको कवर ड्राइव लगाने के लिए ज्यादा गेंदें नहीं डाली थीं। अगर सिराज और प्रसिद्ध उनको कवर ड्राइव लगाने के लिए मजबूर करते तो शायद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर या स्लीप में जा सकती थी। बता दें कि, मैच के दौरान भी कमेंटेटर इस बात को बार-बार दोहरा रहे थे कि भारतीय गेंदबाज सोनल को कवर ड्राइव लगाने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं।
सीरीज में लगाए थे 3 शतक
श्रीलंका के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा का जलवा पूरी टेस्ट सीरीज में देखने को मिला था। उन्होंने भारत के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 140 की शानदार औसत से सर्वाधिक 420 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला था।
बता दें कि, भले ही पहले टेस्ट में श्रीलंका को जीत नसीब नहीं हुई, लेकिन दूसरे टेस्ट में सोनल ने दोनों पारियों में दमदार शतक लगाकर मैच ड्रॉ करवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
ये भी पढ़ें- क्या कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग इलेवन चुनने में हुई थी गलती? भारतीय कप्तान का आया चौंकाने वाला बयान