Indian Cricket Team September schedule 2026: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज को शुभमन गिल एंड कंपनी ने 1-0 से जीत ली है। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 165 रन की विशालकाय जीत दर्ज की थी को कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
हालांकि, कोलंबो में भी टीम इंडिया जीत की प्रमुख दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन सोनल दिनुषा के दो शतकों ने भारत की विजय पर पानी फेर दिया। अब यह सीरीज समाप्त हो चुकी है। इसके बाद टीम इंडिया को सितंबर में कई धमाकेदार मुकाबले खेलने हैं। चलिए आपको बताते हैं कब और किसके साथ भिड़ेगी टीम इंडिया।
अफगानिस्तान के साथ खेलेगी 3 टी20
श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप के बाद टीम इंडिया की अगली भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी। तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी तो दूसरा मैच 15 और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। आपको बताते हैं कि भले ही यह मैच भारत में खेले जाएंगे, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करता नजर आएगा।
वेस्टइंडीज से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी तो आखिरी वनडे 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल कप्तानी करते दिखेंगे तो रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी भी पक्की मानी जा रही है। हालांकि, उप कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीरीज से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि इस दौरान अय्यर एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया को लीड करते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें- Sonal Dinusha की सबसे बड़ी कमजोरी को कप्तान-गेंदबाज ने किया था नजरअंदाज, कोलंबो टेस्ट में भी दोहराई थी गलती
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक पर निशाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के बीच ही टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में खेलती नजर आएगी। एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच 28 सितंबर को होगा। भारत इस प्रतियोगिता का गत विजेता है, जिसके चलते उनकी शुरुआत सीधे क्वार्टर-फाइनल से होगी।
इस इवेंट में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते दिखेंगे तो ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या भी खेलते दिखेंगे। बता दें कि, भारत जापान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
ये भी पढ़ें- क्या कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग इलेवन चुनने में हुई थी गलती? भारतीय कप्तान का आया चौंकाने वाला बयान