Fastest Double Century in List A Match: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के 11वें मैच में भारतीय टीम के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 53 गेंदों पर 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेल डाली। दोहा में इंडिया ए बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने पहले ओवर से ही अपना मकसद साफ कर दिया।
वैभव की इस तूफानी पारी ने न सिर्फ टीम इंडिया को 14.2 ओवर में एक तेज जीत दिलाई, बल्कि एक बड़े रिकॉर्ड्स भी स्थापित किए। चलिए आपको बताते हैं इस मैच में वैभव द्वारा बनाए गए बड़े कीर्तिमान के बारे में।
52 गेंदों पर ठोका शतक
15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ पहले 28 गेंदों पर शतक पूरा किया और फिर 52 बॉल में दोहरा शतक ठोक इतिहास रच दिया। वैभव दुनिया के पहले बैटर बन गए हैं, जिन्होंने लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 रन बनाए हैं। वैभव यूएई के खिलाफ 53 बॉल में 204 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 28 छक्के शामिल थे।
Before his record-shattering knock, Vaibhav Sooryavanshi spoke to four people. His father, his childhood coach, his childhood friend and…….🤔 Stay tuned for a special interview coming up at 9:00 AM IST on https://t.co/sfyVercpdu as the batting sensation decodes his epic double century 💯💯 #TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup
— BCCI (@BCCI) November 24, 2026
चैड बोवेस दूसरे पर खिसके
वैभव के बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम बल्लेबाज चैड बोवेस हैं, जिन्होंने साल 2024 में कैंटरबरी बनाम ओटागो मुकाबले में सिर्फ 103 गेंदों पर दोहरी शतकीय पारी खेल डाली थी। चैड ने मैच में 110 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 205 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 7 छक्के मारे थे।
एन जगदीसन पहुंचे तीसरे पर
तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीसन लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बैटर हैं। जगदीसन ने 21 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए बेंगलुरु के मैदान पर 114 गेंदों पर तूफानी दोहरा शतक ठोका था। इस मैच में उन्होंने कुल 141 गेंदों पर 196.45 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए।
हैरी ब्रूक ने 114 पर छुआ था कीर्तिमान
इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक लिस्ट ए में सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में 114 गेंदों पर दोहरा शतक ठोका था। उन्होंने मैच में कुल 116 गेंदों का सामना किया, जिसमें कुल 202 रन बनाए। हालांकि, वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बैटर में वह अभी भी शीर्ष में हैं।
ये भी पढ़ें- एक टेस्ट के लिए बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान