Fastest List A Century: सूर्यवंशी ने मंगलवार को लिस्ट ए क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने दोहा में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 मैच के दौरान सिर्फ 52 गेंदों में यह माइलस्टोन हासिल किया।

सूर्यवंशी ने यूएई के कप्तान बेसिल हमीद को छक्का मारकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के चैड बोवेस का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में फोर्ड ट्रॉफी में ओटागो के खिलाफ कैंटरबरी के लिए 103 गेंदों में डबल सेंचुरी बनाई थी।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क को छोड़ा पीछे

सूर्यवंशी माइलस्टोन तक पहुंचने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए, उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उसी पारी में, इस युवा बैट्समैन ने लिस्ट ए क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज सेंचुरी बनाकर भी इतिहास रच दिया था, उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में यह माइलस्टोन हासिल किया था।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बैटर जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंदों में सेंचुरी बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच 2023-24 मार्श कप मैच के दौरान बनाया था।

तीसरे पर खिसके एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2015 में जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। चौथे नंबर पर बिहार के साकिब घानी हैं, जिन्होंने साल 2025 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

हालांकि, वैभव की सेंचुरी के बाद वह तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। पांचवें पर ईशान किशन हैं, जिन्होंने झारखंड की ओर से खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ 33 बॉल में अपना शतक पूरा किया था।

ये भी पढ़ें- पहले पर इंडिया, पांचवें पर न्यूजीलैंड, वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाली टीमें