India A vs UAE: इंडिया ए ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 204 रन की पारी की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ सात विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है।

दोहा में खेले गए एसीसी पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के इस 11वें मुकाबले में यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 249/8 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 14.2 ओवर में 254/3 रन बनाकर एक धमाकेदार जीत दर्ज की है।

इस बड़ी जीत के साथ इंडिया ए ने सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया है, जिसके हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने मैच में 53 गेंदों पर 204 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 28 छक्के शामिल थे।

UAE ने बनाए थे 249 रन

संयुक्त अरब अमीरात ने इंडिया ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम को पहला झटका पहले ओवर में लगा, जब आर्यांश शर्मा सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद अंश टंडन (8) भी जल्दी चलते बने। हालांकि, यहां से हरप्रीत सिंह भाटिया ने 144 गेंदों पर 133 रन की शानदार शती पारी खेली, जिसकी बदौलत उनकी टीम 50 ओवर में 249 रन बनाने में कामयाब रहे। हालांकि, भाटिया के अलावा कप्तान बेसिल हमीद ने 36 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए, जो यूएई की ओर से सर्वाधिक रन हैं।

86 गेंदों पर खत्म हुआ मैच

250 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंडिया ए ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत मात्र 86 (14.2 ओवर) गेंदों पर 250 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। वैभव ने दर्शनीय सिक्स के साथ अपना खाता खोला और इसके बाद उन्होंने सिक्सेस की बारिश कर दी।

वैभव ने पहले 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 28 गेंदों पर माइलस्टोन हासिल कर लिया। हालांकि, वैभव का बल्ला यही नहीं रुका, इसके बाद उन्होंने 52 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया और इंडिया ए को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

ये भी पढ़ें- पहले पर वैभव सूर्यवंशी, पांचवें पर ईशान किशन, लिस्ट ए में सबसे तेज शतक बनाने वाले 5 बल्लेबाज